फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   MIC member said - what is the relationship with the company, if the work is not good then get rid of the body

Indore News:एमआईसी मेंबर बोले-कंपनी से कौन सी रिश्तेदारी, काम ठीक नहीं तो पिंड छुड़ाओ

Tue, 07 Mar 2023 08:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 07 Mar 2023 08:06 PM IST
सार

मंगलवार हुई एमआईसी की बैठक में भी एमआईसी मेंबर जलप्रयाय की जिम्मेदारी संभाल रही रामकी कंपनी पर नाराज हो गए। जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा कि कंपनी ठीक से काम नहीं कर रही है। जो काम तीन चार माह पहले बताए, उसे ही नहीं किए।

विज्ञापन
MIC member said - what is the relationship with the company, if the work is not good then get rid of the body
एमआईसी की बैठक में बात रखते पार्षद। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इस बार नगर निगम में चुनकर आए पार्षद की अफसरों कऔर कंपनियों से पटरी ठीक नहीं बैठ रही है। बैठक में हर बार काम में देरी, अफसरों की बेरुखे रवैये का मुद्दा उठता रहता है। मंगलवार हुई एमआईसी की बैठक में भी एमआईसी मेंबर जलप्रयाय की जिम्मेदारी संभाल रही रामकी कंपनी पर नाराज हो गए।

विज्ञापन

जलकार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा कि कंपनी ठीक से काम नहीं कर रही है। जो काम तीन चार माह पहले बताए, उसे ही नहीं किए। उनकी बात का समर्थन करते हुए राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने कहा कि जब समिति के चेयरमेन ही कंपनी के काम से संतुष्ट नहीं है तो फिर उसका काम छिनकर पिंड छुड़ाना चाहिए। कंपनी से कौन सी हमारी रिश्तेदारी है। चौहान ने कहा कि अफसरों से जो जानकारी हम लिखित में मांगते है। वह नहीं मिलती। पिछली बैठक में यह बात उठाई थी। फिर भी एक ही पत्र का जवाब मिला।

विज्ञापन

बैठक में कंपनी को नोटिस देने के निर्देश मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने दिए। एमआईसी मेंबर राजेश उदावत ने कहा कि फल-सब्जी बेचने वालों से अफसरों को रवैया ठीक नहीं रहता। उनके साथ बदसलूकी नहीं होना चाहिए। बैठक में तय हुआ कि कई शहरों के अफसर, जनप्रतिनिधि सफाई का काम देखने इंदौर आते है। इंदौर से भी पार्षदों को अच्छे काम देखने के लिए नागपुर,बेंगलूरु, हैदराबाद जाना चाहिए। इस दौरे को भी सहमति दी गई। बैठक में बगैर अनुमति के खुली मांस की दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed