{"_id":"63f8d44d6783e3d3ed01c6fa","slug":"mayor-kesari-dangal-begins-in-indore-400-wrestlers-will-wrestle-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर मेें महापौर केसरी दंगल शुरू, 400 पहलवान लड़ेंगे कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर मेें महापौर केसरी दंगल शुरू, 400 पहलवान लड़ेंगे कुश्ती
Fri, 24 Feb 2023 08:44 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:44 PM IST
सार
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर खेलों के मामले में भी नंबर वन रहे, इसके लिए हम प्रयास कर रहे है। इंदौर के अखाड़ों के लिए इस बार बजट में प्रावधान किया जाएगा,ताकि पहलवानों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
इंदौर में महापौर केसरी स्पर्धा शुरू
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में नगर निगम ने 14 साल बाद महापौर केसरी दंगल की फिर शुरुत की। शुक्रवार को इसका शुभारंभ हुआ और पहले दिन कई पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। शुभारंभ के मौके पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा इंदौर कभी कुश्ती की राजधानी रहा है। इंदौरवासियों ने चंदगीराम पहलवान को कुश्ती लड़ते इंदौर में देखा है। कांछी मोहल्ले के दूधवाले यादव सेठ ने उन्हें इंदौर लाकर कुश्ती लड़ाई। कुश्ती इंदौर के लिए खेल नहीं, एक परंपरा थी।
मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर खेलों के मामले में भी नंबर वन रहे, इसके लिए हम प्रयास कर रहे है। इंदौर के अखाड़ों के लिए इस बार बजट में प्रावधान किया जाएगा,ताकि पहलवानों को अच्छी सुविधा प्राप्त हो सके। महापौर परिषद सदस्य नंदू पहाडि़या ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। शुभारंभ के मौके पर छोटा नेहरु स्टेडियम में आतिशबाजी भी हुई।
विज्ञापन
25 लाख के पुरस्कार मिलेंगे पहलवानों को
दंगल में 400 से ज्यादा पहलवानों की प्रविष्ठी प्राप्त हुई। शुक्रवार को महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। अलग-अलग वजन के हिसाब से कुश्ती लड़ी गई। शनिवार को मुकाबलें होंगे। ढोलक की थाप के बीच रात तक कुश्ती के मुकाबले होते रहे। प्रदेश भर से आए पहलवानों की कुश्ती लंबे समय बाद इंदौर में दर्शकों को देखने को मिली।
विज्ञापन
इंदौर में अभी भी चालीस-पचास अखाड़े है, लेकिन साधनों का अभाव है। खुशी की बात है कि नगर निगम अखाड़ों को संवारेगा,क्योकि अब युवा नशे की लत का शिकार हो रहा है। यदि वह अखाड़े से निकलेगा तो नशे से दूर रहेगा। युवकों को अखाड़े से जोड़ने की जरुरत है।