{"_id":"66e3d6b9f63b8e3d0c0e1c04","slug":"matrimonial-love-marriage-fraud-looteri-dulhan-crime-case-indore-news-2024-09-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: हर सुहागरात के बाद नए पति की तलाश, एक साल में तीन बार दुल्हन बनी युवती, एक प्रेमी भी; ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: हर सुहागरात के बाद नए पति की तलाश, एक साल में तीन बार दुल्हन बनी युवती, एक प्रेमी भी; ऐसे खुला राज
Fri, 13 Sep 2024 12:35 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:35 PM IST
सार
देश के तीन राज्यों में शादी के बाद दुल्हन ने जो कांड किया वह आज सभी जगह चर्चा में है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वर्षा की अलग अलग व्यापारियों के साथ शादी की तस्वीरें।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
देश के तीन राज्यों में तीन व्यापारियों से शादी करने वाली दुल्हन की सभी जगह चर्चा है। एक साल एक महीने के अंदर दुल्हन ने तीन बड़े व्यापारियों से शादी की और सभी को दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में दुल्हन के साथ तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर पुलिस का कहना है कि अभी तीन व्यापारियों से शादी की बात पता चली है, लेकिन हो सकता है कि दुल्हन ने इससे पहले भी कई अन्य व्यापारियों को भी अपना शिकार बनाया हो। दुल्हन और उसके साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
गिरोह के सदस्य बार बार रिश्ते बदलकर शादी पक्की करते थे।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
व्यापारियों को कैसे बनाया शिकार?
दुल्हन और आरोपियों ने बताया कि वह उन व्यापारियों को तलाशते थे जो दुल्हन की तलाश कर रहे हैं। दुल्हन वर्षा चौपड़ा ही इस पूरी गैंग की मास्टर माइंड है। गिरोह के अन्य सदस्य कभी मामा-मामी तो कभी चाचा-चाची बनकर शादी की रस्में निभाते थे। तीन व्यापारी थाने पहुंचे हैं जो वर्षा को अपनी पत्नी बता रहे हैं। एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक गोमा की फेल निवासी संदीप पिपलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। क्राइम ब्रांच ने आरोपी वर्षा चौपड़ा निवासी खातीपुरा इंदौर, सुनीता उर्फ बसंती बाई निवासी नई बारोली बाणगंगा इंदौर, विजय कटारिया निवासी नई बारोली बाणगंगा इंदौर, रेखा निवासी सिंगापुर टाउनशिप, लसूड़िया इंदौर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस दुल्हन और आरोपियों से पूछताछ में और भी व्यापारियों की जानकारी ले रही है।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
बॉयफ्रेंड ने खोला राज
तीन पतियों के अलावा वर्षा का एक बॉयफ्रेंड भी है। एक पति को उसके फोन पर लंबी-लंबी बातें करने पर शक हुआ तो उसने छानबीन की। इस दौरान उसेस पता चला कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से बातचीत करती है। वह किसी तरह बॉयफ्रेंड तक पहुंचा। बॉयफ्रेंड ने जो बताया, वह सुनकर पति हैरान रह गया। उसने बताया कि उसने शादी करके तुम्हें ठगा है, तुमसे रुपए लेने के बाद उसने मुंबई में दूसरी शादी कर ली है।
सबसे पहले सब्जी व्यापारी बना शिकार
सब्जी व्यवसायी संदीप ने पिछले साल 16 मई को वर्षा से प्रेम विवाह किया था। दस महीने बाद ही वर्षा प्लाट के लिए 10 लाख रुपए और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। संदीप के मुताबिक वर्षा ने साजिश के तहत विवाद किया और मायके गई। इस दौरान पता चला वह योगेश नानेरिया और कुलदीप ठाकुर के संपर्क में है। संदीप ने वर्षा को घर लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने फर्जी शिकायतें शुरू कर दीं।

दुल्हन और आरोपियों ने कभी किसी को शक नहीं होने दिया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
मुंबई के ज्वेलर से शादी की
संदीप से दूर जाने के कुछ समय बाद वर्षा ने मुंबई के ज्वेलर दीपेश जैन से शादी कर ली। यहां दलाल विजय ने मामा, सुनीता ने मामी और रेखा ने चाची का किरदार निभाया। इसके बाद आरोपी वर्षा 15 दिन बाद ही करीब 10 लाख रुपये और ज्वेलरी लेकर भाग आई। दीपेश ने उसे ढूंढना चाहा, लेकिन उसने दुष्कर्म और दहेज प्रताड़ना की शिकायत की धमकी दी।
10 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर भाग गई
दीपेश को छोड़ने के बाद सात जून को वर्षा ने बालोतरा (राजस्थान) के ज्वेलर लक्ष्मण जैन से शादी कर ली। इसमें भी रेखा ने मां, सुनीता ने मामी और विजय ने मामा बनकर रस्में पूरी कीं। वर्षा इस बार चार दिन रुकी और करीब 10 लाख रुपए और आभूषण लेकर फरार हो गई।
देशभर में आ रहे इस तरह के मामले
लुटेरी दुल्हन के मामले न सिर्फ मप्र, राजस्थान और महाराष्ट्र में बल्कि देशभर में सामने आ रहे हैं। पुलिस भी जनता से कई बार अपील कर चुकी है कि शादी के लिए पूरी पूछ पड़ताल के बाद ही रिश्ता तय करें। इस तरह की धोखेबाजी में कई गिरोह सक्रिय हैं जो योजनाबद्ध तरीके से व्यापारियों को फंसाते हैं।