फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   maternal uncle and nephew going on bike died in a road accident, truck crushed

Indore:बाइक पर जा रहे मामा -भांजे की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने रौंदा

Sun, 20 Aug 2023 12:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 20 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

वाहन टक्कर के बाद काफी दूर तक दोनों को घसीटकर ले गया। पहियों के निशान सड़क पर मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। कमल और संजय आदिवासी परिवार से है। दोनों की मौत की खबर जब गांव में पहुंची तो मातम छा गया।

विज्ञापन
maternal uncle and nephew going on bike died in a road accident, truck crushed
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर से काम कर खुडैल में अपने घर जा रहे मामा-भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। सूनसान रास्त होने के कारण देर तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली। हादसे के आधे घंटे बाद सड़क किनारे दोनों को देख कुछ राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

यह हादसा खुड़ैल इलाके में इंडेक्स मेडिकल काॅलेज के पास हुआ। कमल कामले निवासी उदय नगर और भांजा संजय मोर्य रोज काम के लिए इंदौर आते थे। रोज की तरह वे शनिवार शाम को घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा। हादसा इंडेक्स कॉलेज के पास हुआ। जिस ट्रक ने टक्कर मारी, उसे किसी ने नहीं देखा।

विज्ञापन

वाहन टक्कर के बाद काफी दूर तक दोनों को घसीटकर ले गया। पहियों के निशान सड़क पर मिले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। कमल और संजय आदिवासी परिवार से है। दोनों की मौत की खबर जब गांव में पहुंची तो मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्षेत्र में दूसरे हादसे में छगनलाल पिता बलराम की मौत हो गई। उसे भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। छगन डबल चौकी क्षेत्र में रहता है। डबलचौकी मार्ग पर दो लेन सड़क होने के कारण काफी सड़क हादसे होते रहते है। सालभर में इस मार्ग पर दस से ज्यादा रोड एक्सीडेंट हो चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed