फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Maheshwari Samaj of Indore will make 25 NRI guests stay at their homes

Indore News: इंदौर का माहेश्वरी समाज 25 प्रवासी भारतीय मेहमानों का रुकवाएगा अपने घरों में

Fri, 16 Dec 2022 11:29 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Dec 2022 11:29 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के इंदौर को इस बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन की मेजबानी का मौका मिला है। सम्मेलन में आ रहे मेहमान होटलों के साथ कुछ इंदौरवासियों के घरों में भी रहेंगे। माहेश्वरी समाज ने भी इसके लिए पहल की है।

विज्ञापन
Maheshwari Samaj of Indore will make 25 NRI guests stay at their homes
सूची सौपतेे माहेश्वरी समाज के पदाधिकारी - फोटो : social media

विस्तार

जनवरी माह में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आनेवाले मेहमानों की मेहमान नवाजी के लिए विभिन्न समाज और सामाजिक संगठन आगे आ रहे हैं। माहेश्वरी समाज ने भी इस मामले में पहल की है।25 प्रवासी भारतीय मेहमानों की मेहमाननवाजी माहेश्वरी समाज करेगा आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से मिलकर  माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने इसकी पेशकश की। इस दौरान समाज के 25 परिवारों की सूची चावड़ा को सौंपी सूची, जिनके यहां प्रवासी भारतीय ठहरेंगे।
विज्ञापन


इंदौर जिला माहेश्वरी समाज का प्रतिनिधिमंडल  इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा  से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जनवरी माह में आयोजित प्रवासी भारतीयों के सम्मेलन में आनेवाले मेहमानों के स्वागत और मेहमान नवाजी का प्रस्ताव श्री चावड़ा के समक्ष रखा।
विज्ञापन

 

प्रवासी सम्मेलन मेें आने वाले मेहमानों को इंदौर के परिवार अपने घरों मेें भी रुकवाना चाहते है। सम्मेलन के लिए होम स्टे की जिम्मेदारी इंदौर विकास प्राधिकरण ने ली है। अभी तक 80 से ज्यादा परिवारों ने इसके लिए पेशकश की है। कुछ समाज भी इसके लिए आगे आ रहे है। माहेश्वरी समाज ने 25 प्रवासी मेहमानों के अतिथि सत्कार और ठहराने की जिम्मेदारी ली है। यह परिवार मेहमानों को मालवी व्यजंन भी बनाकर खिलाएंगे। आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने समाज की इस पहल की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर माहेश्वरी समाज के  जिलाअध्यक्ष राजेश मुंगड़, इंदौर जिला माहेश्वरी समाज के प्रचार मंत्री अजय सारडा, सत्यनारायण बाहेती, अशोक डागा, रूपेश भूतड़ा, सुधीर तोषनीवाल, प्रहलाद सेठ, जुगल किशोर राठी, सत्यनारायण गदिया, वासुदेव मालू, बलदेवदास जाजू, अमरचंद सोनी, मुरलीधर नवाल, पुष्प माहेश्वरी व प्रकाश मूंदड़ा आदि मौजूद थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed