फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   love jihad muslim boy hindu girl indore news

Indore News: सोनू निकला साहिल, सस्ते मोबाइल दिलाकर लड़कियों को लव जिहाद में फंसाता था

Thu, 09 Jan 2025 05:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 09 Jan 2025 05:11 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के भंवरकुआ इलाके में बजरंग दल ने एक युवक को पकड़ा, जो अपना नाम बदलकर लड़कियों को सस्ते मोबाइल का लालच देता था। युवक के मोबाइल में 100 से ज्यादा लड़कियों के नंबर और चैट मिले, जिससे लव जिहाद जैसे मामलों की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
love jihad muslim boy hindu girl indore news
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के भंवरकुआ इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा, जो लड़कियों को सस्ते मोबाइल देने का झांसा देकर अपना नाम छिपाकर उनसे दोस्ती करता था। युवक ने अपना नाम सोनू बताकर कई लड़कियों को संपर्क में लिया और कैफे पर बुलाया। इस मामले में एक लड़की को भी थाने लाया गया, लेकिन उसने एफआईआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

सोनू मारवाड़ी के नाम से लड़कियों को फंसाता था
विश्व हिंदू परिषद के समरसता संयोजक तन्नु शर्मा ने जानकारी दी कि गणेश नगर के एक कैफे में सोनू मारवाड़ी नाम का एक युवक बैठा था और उसके साथ एक कॉलेज छात्रा भी थी। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना असली नाम सोहेल बताया और कहा कि वह मोबाइल खरीदने-बेचने का काम करता है। वह लड़कियों को सस्ते मोबाइल का झांसा देकर उनसे संपर्क बनाता था।

विज्ञापन

मोबाइल की जांच में सच पता चलेगा
युवक का मोबाइल जब जांचा गया, तो उसमें 100 से अधिक लड़कियों के नंबर मिले। इसके साथ ही कई लड़कियों से उसकी चैटिंग भी सामने आई। तन्नु शर्मा ने आरोप लगाया कि सोहेल, जो खुद को सोनू बताता था, लड़कियों को बहन बनाकर उन्हें लव जिहाद जैसे मामलों में फंसा रहा था। बजरंग दल ने तुरंत उसे पुलिस के हवाले कर दिया। भंवरकुआ पुलिस स्टेशन के टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक का मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है और पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि उसने और कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया है। टीआई ने कहा कि लड़के के परिजन और दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed