{"_id":"6617c8d060effcd8fc00c2a6","slug":"love-jihad-case-muslim-boy-abuse-hindu-girl-indore-news-crime-case-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इवेंट मैनेजर युवती से रेप के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, हिंदू संगठनों ने पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इवेंट मैनेजर युवती से रेप के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, हिंदू संगठनों ने पकड़वाया
Thu, 11 Apr 2024 04:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 11 Apr 2024 04:56 PM IST
सार
इंदौर में 21 साल की एक युवती ने अमान नाम के युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। वह युवती पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
अमान पुत्र कालिम जाठू
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में 21 साल की युवती ने एक युवक के खिलाफ ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की शिकायत की है। मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह आरोपी को ढाई साल से जानती है। आरोपी ने उससे जबरदस्ती संबंध बनाए और फिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने हिंदू संगठनों की मदद से युवक को देर रात हिरासत में लिया।
तुकोगंज टीआई जितेन्द्र यादव ने बताया कि युवती की शिकायत पर एमआईजी के शिवशक्ति नगर में रहने वाले अमान पुत्र कालिम जाठू के खिलाफ रेप और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। युवती ने बताया कि 14 फरवरी को आरोपी अमान ने जबरदस्ती उसके साथ संबंध बनाए। वह घर पर अकेली थी और तभी अमान घर आ गया। जबरदस्ती करने के बाद वह मुझे धर्म परिवर्तन का कहने लगा। जब मैंने इससे इनकार किया तो वह विवाद करने लगा। मेरे घर से जाने के बाद वह लगातार मुझे ब्लैकमेल करने लगा। वह मुझे डराता था और कहता था कि तुम्हें धर्म परिवर्तन करके मुझसे शादी करना होगी वरना अच्छा नहीं होगा। इससे मैं परेशान हो गई और यह बात मैंने अपनी मौसी को बताई। इसके बाद उन्होंने हिंदू संगठनों से बात की और उनकी मदद से मैंने थाने में केस दर्ज करवाया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अमान को ढाई साल से पहचानती है। वह वेडिंग इवेंट मैनजर है और काम के सिलसिले में ही उसकी अमान से दोस्ती हुई थी। करीब दो साल पहले अमान से बातचीत बंद कर दी थी लेकिन छह माह पहले फिर अमान संपर्क में आया। एक दिन फरवरी में उसे पता चला कि मेरे घर पर कोई नहीं है तो वह घर आ गया और मेरे साथ रेप किया। इसके बाद वह लगातार मुझ पर शादी का दबाव बनाने लगा और धर्म परिवर्तन का कहने लगा।