फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Looted goods after entering industrialist's house, tied hands and feet of watchman

Indore News: उद्योगपति के घर में घुसकर लूटा सामान चौकीदार के हाथ पैर बांध दिए

Mon, 20 Mar 2023 04:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 20 Mar 2023 04:39 PM IST
सार

साउथ तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले दाल मिल मालिक रामअवतार जाजू  पत्नी और बच्चों के साथ जलगांव गए हैं। उन्होंने बंगले की रखवाली के लिए चौकीदार को रखा था। चौकीदार बंगले की पार्किंग में सो रहा था। रात को तीन बदमाश बंगले में घुसे और माल लूट कर ले गए।

विज्ञापन
Looted goods after entering industrialist's house, tied hands and feet of watchman
इंदौर में उद्योपति के घर लूट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर से बाहर गए दाल मिल मालिक के बंगले में घुसकर हथियारबद्ध बदमाशों ने लाखों का माल लूट लिया। बंगले की सुरक्षा कर रहे चौकीदार के हाथ-पैर बदमाशों ने बांधे और अलग-अलग कमरों में घुसकर बदमाश कीमती सामान तलाशते रहे।

विज्ञापन

साउथ तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाले दाल मिल मालिक रामअवतार जाजू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ जलगांव गए हैं। उन्होंने बंगले की रखवाली के लिए चौकीदार को रखा था। चौकीदार बंगले की पार्किंग में सो रहा था। रात को तीन बदमाश बंगले में घुसे और चौकीदार के हाथ पैर और मुंह बांध दिया। उससे कहा कि अगर तुमने चिल्लाने की कोशिश की तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। चौकीदार के सामने ही तीनों बदमाश अलमारी,पलंग, लॉकर आदि जगहों पर कीमती सामान तलाश कर अपने साथ ले गए। कितना माल चोरी हुआ है यह उद्योगपति के आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके।

विज्ञापन

दो घरों में भी चोरी

सर्व संपन्न नगर में रहने वाले सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी के घर में घुसकर चोर दस लाख रुपये से अधिक के जेवर और नगदी ले गए। चोरों ने उस समय सुरेश देशपांडे के घर को निशाना बनाया, जब वे शहर से बाहर गए हुए थे। देशपांडे के मकान से थोड़ी दूरी पर नितिन गीते रहते है।। उनके घर में चोर घुसे और छह लाख का माल चोरी करके ले गए। उनके घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। दो चोर उसमें नजर आ रहे है।पुलिस का मानना है दोनों घरों में चोरी एक ही गिराने की है। एक चोर की टोपी देशपांडे के घर मे छूट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed