फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election: Jitu Patwari said- 336 Congressmen joined BJP, 80 percent of them were already out of Congr

Loksabha Election: जीतू पटवारी बोले- 336 कांग्रेसी भाजपा में गए, उनमें 80 प्रतिशत कांग्रेस से पहले ही बाहर थे

Sat, 06 Apr 2024 06:53 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 06 Apr 2024 06:53 PM IST
सार

पटवारी ने कहा कि अब हमारे पास बोलने के लिए मुद्दे है। भाजपा ने जो वादे किए थे। वे पूरे नहीं हुई। भाजपा झूठ के दम पर माहौल बना रही है, लेकिन जमीन पर हालात विपरित है। महंगाई पांच गुना बढ़ गई है। भाजपा ने जनता को कुछ नहीं दिया है।

विज्ञापन
Loksabha Election: Jitu Patwari said- 336 Congressmen joined BJP, 80 percent of them were already out of Congr
कार्यकर्ता सम्मेलन में जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी शनिवार को इंदौर के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मंच से विधानसभा चुनाव में मिली हार, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे नेताओं के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार एजेसिंयों का दुरुपयोग कर हमारे नेताओं को डरा धमका कर भाजपा में शामिल करने की कोशिश कर रही है। इससे वे लोग डरे हुए है, जिन्होंने कुछ गलत किया है। उनके मन में डर बैठा है कि सरकार उनका कुछ नुकसान न कर दे। इस डर की वजह से वे भाजपा में चले जाएंगे। वहां जाकर अपमान भी सहेंगे,वे गालियां भी देंगे तो सुनकर मुस्कुराते रहेंगे, लेकिन जो बहादूर है। कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े है। वे कल भी कांग्रेस के साथ थे और भविष्य में भी रहेंगे।

विज्ञापन

भाजपा ने आज ही मैसेज चलाए कि एक लाख कार्यकर्ता भाजपा में आएंगे। विश्व रिकार्ड बनाएंगे। मैं सुबह से सोच रहा हुं कि कार्यकर्ता जा कहां रहे है। गिनती तो भाजपा वाले बता ही नहीं रहे है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सिर्फ 336 नेता व कार्यकर्ता गए है।

विज्ञापन


मैने उनकी गिनती कराई है। उसमें से भी 80 प्रतिशत को हमने पहले ही बाहर कर दिया था। भाजपा झूठ और फरेब के सहारे माहौल तैयार कर रही है,क्योकि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं बचा। पटवारी ने कहा कि राऊ का कार्यकर्ता कांग्रेस का सच्चा सिपाही है। राऊ विधानसभा मेरी जीत में भी साथ है और हार में भी साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी ने कहा कि अब हमारे पास बोलने के लिए मुद्दे है। भाजपा ने जो वादे किए थे। वे पूरे नहीं हुई। भाजपा झूठ के दम पर माहौल बना रही है, लेकिन जमीन पर हालात विपरित है। महंगाई पांच गुना बढ़ गई है। भाजपा ने जनता को कुछ नहीं दिया है।

लाड़ली बहना के कारण हारे विधनासभा चुनाव

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत की, लेकिन भाजपा ने लाड़ली बहनों को पैसा देने की बात की। भाजपा के कार्यकर्ता उसे घर-घर ले गए। उसका अद्भूत असर हुआ। इंदौर में भाजपा के वोटों की बढ़त का कारण लाड़ली बहना थी। लाड़ली बहनों को लोकसभा चुनाव तक ही पैसा मिलेगा। उसके बाद क्या होगा पता नहीं।



जनता के सामने उठाने के लिए हमारे पास कई सवाल है। कार्यकर्ता उसे जनता तक पहुंचाए। कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक सचिन यादव, पूर्व विधायक रवि जोशी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed