फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election: Jhabua BJP candidate Anita Chauhan said - I got the ticket because of activism, not nepotis

Loksabha Election:झाबुआ भाजपा उम्मीदवार अनिता चौहान ने कहा- परिवारवाद नहीं, सक्रियता के कारण मुझे मिला टिकट

Sat, 06 Apr 2024 06:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 06 Apr 2024 06:39 PM IST
सार

अनिता का अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहना है कि मैैं वर्षों से भाजपा से जुड़ी हुं। मैने बूथ स्तर पर पार्टी का काम किया। मुझे टिकट क्षेत्र में सक्रियता के कारण मिला। इसे परिवारवाद से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

विज्ञापन
Loksabha Election: Jhabua BJP candidate Anita Chauhan said - I got the ticket because of activism, not nepotis
झाबुआ रतलाम उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट की भाजपा उम्मीदवार अनिता चौहान को भाजपा ने पहली बार लोकसभा का टिकट दिया हैै। उनके पति नागर सिंह चौहान आलीराजपुर विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री है। अनिता का अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहना है कि मैैं वर्षों से भाजपा से जुड़ी हुं। मैने बूथ स्तर पर पार्टी का काम किया। मुझे टिकट क्षेत्र में सक्रियता के कारण मिला। इसे परिवारवाद से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने अन्य कई सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन

-झाबुआ-रतलाम सीट कांग्रेस का गढ़ रहा है। ज्यादातर बार वहां से कांग्रेस के उम्मीदवार जीते। कितनी बड़ी चुनौती है आपके लिए यह सीट?

विज्ञापन

-भाजपा के लिए यह सीट जीतना चुनौती नहीं है। पार्टी ने भले ही मुझे उम्मीदवार बनाया है, लेकिन जनता कमल के फूल को देखकर वोट करेंगी। हमारा कार्यकर्ता देेश और संगठन के प्रति समर्पित है। मैं हर मतदान केंद्र तक नहीं जा सकती, लेकिन हमारा कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी केे रुप में मतदान केंद्र तक जाता हैै और वोटरों से मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने हमेशा महिला वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास किए है। नगरीय निकाय चुनावों मेें 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। इसका मुझे भी फायदा मिला। मैं खुद दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रही।

-आपके पति प्रदेश सरकार में मंत्री है। आपको भी पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया। क्या भाजपा परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है?

परिवारवाद को बढ़ावा देने जैसी कोई बात नहीं है। मैं वर्ष 2004 से भाजपा से जुड़ी हुं। मैैंने बूथ स्तर पर काम किया। जनता के बीच सक्रिय रहती हुं। पार्टी ने उसे ध्यान मेें रखकर ही टिकट दिया।

- क्षेत्र में चुनाव का क्या माहौल है। जनता क्या चाहती है?

मेरे संसदीय क्षेत्र में मेरा हमेशा संपर्क रहा है। जनसंपर्क में भाजपा कार्यकर्ता मेरे साथ होते हैैं। पूरा माहौल भाजपा के लिए है। देशवासी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रुप मेें नरेंद्र मोदी को देखना चाहते हैै। उन्होंने विकसित भारत बनाने का सपना देखा हैै। उनके सपने को पूरा करने लिए देशवासी भी मदद कर रहे है।

- आप किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रही है?

हमारा सबसे बड़ा मुद्दा विकास का है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी। सभी क्षेत्रों में काम किया है और जनता उसे महसूस भी कर रही है। भाजपा ने महिला, किसान और युवा वर्ग के लिए काम किया है। जो काम संसदीय क्षेत्र में बचे है। उन्हें हम समझेंगे और उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।

-विधानसभा चुनाव में मालवा निमाड़ में आदिवासी सीटें भाजपा को कम मिली है।क्या आदिवासी वोटर भाजपा के साथ नहीं है?

दोनो चुनावों में मुद्दे और परिस्थितियां अलग रहती है। विधानसभा चुनाव के परिणाम सब को पता है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट परसेंट बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed