फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Loksabha Election 2024 divya gupta aayushi deshmukh shankar lalwani kailash vijayvargiya

Loksabha Election: इंदौर में लोकसभा टिकट के लिए दिव्या का नाम आगे, आयुषी और कविता भी रेस में

Tue, 05 Mar 2024 11:51 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 05 Mar 2024 11:51 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने इंदौर का टिकट अभी फाइनल नहीं किया है। टिकट रुकने की वजह से यहां नए नामों की चर्चा जोरों पर है। 
 

विज्ञापन
Loksabha Election 2024 divya gupta aayushi deshmukh shankar lalwani kailash vijayvargiya
लोकसभा के लिए चर्चित नाम। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इंदौर से महिला नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। भाजपा ने पहली लिस्ट में इंदौर का टिकट फाइनल नहीं किया इस वजह से कई नए चेहरों के नाम भी चल रहे हैं। इन चेहरों में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अलावा कई महिला नेता भी शामिल हैं। इंदौर में अभी शंकर लालवानी सांसद हैं। आइए जानते हैं किन नेताओं के नाम चल रहे हैं...
विज्ञापन


दिव्या गुप्ता
दिल्ली के सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर दिव्या गुप्ता का नाम इंदौर लोकसभा टिकट के लिए सबसे आगे माना जा रहा है। दिव्या अभी नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स की सदस्य हैं। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और कई सामाजिक कामों में भी सक्रिय हैं। दिव्या ज्वाला संस्था की प्रमुख हैं और इसके बैनर के तले महिला सशक्तिकरण पर काम करती हैं। इंदौर में उनकी छवि समाजसेवी की है। इससे पहले वे डेली कालेज के प्रतिष्ठित चुनाव में भी उतर चुकी हैं। 
विज्ञापन


आयुषी देशमुख
इंदौर से चल रहे नए नामों में भय्यू महाराज की पत्नी आयुषी उदय देशमुख का भी नाम चल रहा है। मराठी समाज में गहरी पैठ की वजह से वह इंदौर का लोकप्रिय चेहरा हैं। भय्यू महाराज के निधन के बाद वे उनके द्वारा स्थापित सूर्योदय आश्रम का संचालन करती हैं। इसके तहत वे महिलाओं, बच्चों के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम करती हैं। धार्मिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय हैं और समय समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार
कविता पाटीदार भाजपा की जानी पहचानी नेता हैं। वे मप्र से राज्यसभा सदस्य हैं। कविता पाटीदार के पिता भेरूलाल पाटीदार मप्र विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं इस वजह से कविता को राजनीति विरासत में मिली है। इससे पहले कविता भाजपा प्रदेश महामंत्री और इंदौर जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं। राज्यसभा जाने के बावजूद भी वे इंदौर की राजनीति में सक्रिय हैं। इंदौर में होने वाले भाजपा के लगभग सभी प्रमुख आयोजनों में उनकी मौजूदगी दर्ज की जाती है। 


वरिष्ठ नेताओं में इनके नाम भी चल रहे
सांसद शंकर लालवानी को दूसरी बार टिकट मिलने की संभावना के बीच कई अन्य नाम भी चर्चा में हैं। इनमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, आईडीए के पूर्व अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे जैसे नाम प्रमुखता से शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed