फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   leopard tcs and infosys area indore news

Indore News: 20 दिन बाद भी तेंदुए को नहीं पकड़ पाया वन विभाग, इंदौर की कॉलोनियों में दहशत

Wed, 31 Jan 2024 06:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 31 Jan 2024 06:40 PM IST
सार

थर्मल कैमरे लगाए, ड्रोन से सर्चिंग भी की। इसके बावजूद हाथ नहीं आ रहा तेंदुआ। कई जानवरों पर हमले भी कर चुका। 
 

विज्ञापन
leopard tcs and infosys area indore news
indore news - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

वन विभाग की टीम को बुधवार शाम तक भी तेंदुए के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इंदौर की सड़कों पर तेंदुआ और शावक पिछले 20 दिन से भी अधिक समय से खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। वन विभाग ने सीसीटीवी से लेकर पिंजरे तक लगवा लिए और ड्रोन से भी सर्चिंग कर ली। 
विज्ञापन


कहां मिल रही लोकेशन
तेंदुए की लोकेशन इंदौर के सुपर कारिडोर के आसपास की कालोनियों में मिल रही है। नैनोद सहित आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए के कई वीडियो मिल चुके हैं। मंगलवार रात में वन विभाग के लगाए पिंजरे में यहां एक कुत्ता आकर फंस गया था। वन विभाग ने यहां पर कुल 5 पिंजरे लगाए हैं। रेस्क्यू टीम प्रभारी रेंजर योगेश यादव का कहना है कि क्षेत्र में पिंजरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मूवमेंट को पता करने के लिए थर्मल कैमरे भी लगा रखे हैं। जल्द ही हम तेंदुए को पकड़ लेंगे।
विज्ञापन


गाय पर किया हमला, बच्चों के लिए जारी किया अलर्ट
सोमवार को तेंदुए ने इस क्षेत्र में एक गाय पर हमला किया था। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे बच्चों को संभलकर निकालें। देर रात और अल सुबह सड़कों पर न घूमें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीसीएस और इंफोसिस में भी मिला मूवमेंट
इंदौर के इस क्षेत्र में टीसीएस और इंफोसिस जैसी शीर्ष कंपनियों के भी दफ्तर हैं। शुरुआत में यहां पर भी तेंदुए का मूवमेंट मिला था। तेंदुए के कई वीडियो सामने आ चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed