फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Leopard Spotted at Army War College Mhow, Rescue Operation Launched by Forest Department

Indore News: आर्मी वॉर कॉलेज में तेंदुए का खौफ, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, कैमरों में कैद हुई हरकतें

Tue, 14 Jan 2025 09:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 14 Jan 2025 09:44 PM IST
सार

Indore News: महू के आर्मी वॉर कॉलेज क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी दर्ज हुई है। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Leopard Spotted at Army War College Mhow, Rescue Operation Launched by Forest Department
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

महू के आर्मी वॉर कॉलेज क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां फिर से देखी गई हैं, जिससे वहां के स्टाफ और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। यह जानकारी आर्मी स्टाफ को उनके कॉलेज कैम्पस में लगे सुरक्षा कैमरों से मिली। रात करीब 11:30 बजे वॉर कॉलेज के विभागीय कैमरे में तेंदुआ घूमता हुआ रिकॉर्ड हुआ। इसके बाद इस मामले की सूचना तुरंत महू वन विभाग को दी गई।

विज्ञापन

नाइट विजन सेंसर कैमरे भी लगाए गए
महू वन विभाग ने इंदौर वन विभाग की रेस्क्यू टीम को इस घटना की जानकारी दी, जो तुरंत महू पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर चुकी है। तेंदुए की गतिविधियां जहां-जहां देखी गई हैं, वहां पिंजरा रखा गया है ताकि उसे सुरक्षित पकड़ा जा सके। साथ ही, इलाके की निगरानी के लिए 24 घंटे का खास प्रबंध किया गया है। इसके तहत आर्मी कैम्पस के बाहर 5 नाइट विजन सेंसर कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों को भी अलर्ट किया
वन विभाग ने बताया कि तेंदुए की खोज और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि तेंदुआ पकड़ा जाए और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई बार तेंदुए आ चुके
तेंदुए की मौजूदगी ने आर्मी वॉर कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी वाले संभावित क्षेत्रों की गहनता से जांच की जा रही है। यह पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए की उपस्थिति दर्ज की गई है। इससे पहले आईटी कंपनियों के क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही रही थी। टीसीएस और सुपर कारिडोर के आसपास के क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया वहीं महू के क्षेत्रों में लगातार तेंदुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed