फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kushal tandon shivangi joshi love story tv serial

Love Story: इंदौर की बारिश में खूब भीगी शिवांगी, इस एक्टर के साथ सड़कों पर दिखी लव स्टोरी

Fri, 28 Jul 2023 08:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 28 Jul 2023 08:04 PM IST
सार

दो जिद्दी इंसानों का टकराव दिखाती तूफानी लव स्टोरी के बारे में चर्चा करने इंदौर पहुंचे एक्टर्स शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन 
 

विज्ञापन
kushal tandon shivangi joshi love story tv serial
इंदौर की बारिश में भीगते शिवांगी और कुशाल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

टेलीविजन सेलिब्रटी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी इंदौर की सड़कों पर बारिश में भीगते दिखे। मौका था दोनों के सीरियल मौसम प्यार का की लांचिंग का। शुक्रवार सुबह से चल रही बारिश के बीच दोनों इंदौर पहुंचे और बारिश में भीगते हुए ही फैंस से मुलाकात भी की। 
विज्ञापन


सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का यह शो 10 जुलाई से शुरू हो चुका है। यह सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित किया जा रहा है। इसमें रेयांश (कुशाल टंडन) और आराधना (शिवांगी जोशी) नाम के दो जिद्दी इंसानों की एक तूफानी प्रेम कहानी दिखाई जा रही है। एक न्यूज रूम के माहौल में रचे-बसे इस मॉनसून ड्रामा की दिलचस्प कहानी में रेयांश और आराधना के सफर का उतार-चढ़ाव है, जो जज्बातों के कशमकश में उलझ जाते हैं। कुशाल टंडन, रेयांश लांबा के रोल में टेलीविजन पर वापसी कर रहे हैं, जिसका व्यक्तित्व बड़ा पेचीदा है, जो लोगों का दिल तोड़ने के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, शिवांगी जोशी, आराधना साहनी का रोल निभा रही हैं, जो पक्के इरादों वाली एक महत्वाकांक्षी लड़की है और एक निडर पत्रकार बनने की तमन्ना रखती है। आराधना सबकुछ अच्छी तरह जानते हुए भी रेयांश की ओर खिंची चली जाती है और इस तरह शुरू होती है उनकी हलचल भरी प्रेम कहानी।
विज्ञापन


ईमानदार पत्रकार के किरदार ने मुझे मजबूती दी
अपनी इंदौर यात्रा के बारे में बात करते हुए शिवांगी जोशी ने कहा, आज इस शहर में अपने फैंस से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं उम्मीद कर रही हूं कि आज का दिन खत्म होने पर मैं कुछ इंदौरी नमकीन खरीदूंगी। उन्होंने कहा की इस सीरियल में मुझे एक ईमानदार और मजबूत पत्रकार का किरदार मिला है जिससे मुझे खुद के जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिला है। मैंने इस दौरान यह भी महसूस किया कि एक निडर पत्रकार का जीवन कितना संघर्षों से भरा होता है। कुशाल टंडन ने कहा, मुझे उम्मीद है कि इंदौर में हमारे फैंस हमारे शो के लिए अपना प्यार बरसाते रहेंगे। मैं वाकई बाहर निकलकर इस शहर के कुछ मशहूर स्ट्रीट फूड को चखने के लिए बेकरार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed