फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   kshatriya mahasabha indore women wing maharana pratap yatra

Indore: क्षत्रिय महासभा महिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन, निरुपमा सिंह और बिंदू सिंह अध्यक्ष बनीं

Wed, 17 May 2023 08:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 17 May 2023 08:38 PM IST
सार

- 38 वर्षों से निकलने वाली महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा को आगामी 22 मई को बड़ा गणपति से निकालने की तैयारियां भी जोरों पर 
 

विज्ञापन
kshatriya mahasabha indore women wing maharana pratap yatra
क्षत्रिय महासभा महिला इकाई - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की इंदौर महिला इकाई की बैठक रखी गई जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। इंदौर जिला एवं नगर कार्यकारिणी में सदस्यों को नवीन दायित्व प्रदान किए गए।
विज्ञापन


समाज की वरिष्ठ जितेंद्र कुमारी परमार (जीतू ककीसा) एवं आभा राणावत दोनों को संरक्षक बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह राजावत एवं माला सिंह ठाकुर, मनोरमा दीपेंद्र सिंह सोलंकी आदि की उपस्थिति में बैठक हुई। निरुपमा सिंह परमार को जिला अध्यक्ष, रेखा सिंह बघेल, नम्रता सिंह कुशवाहा एवं भावना सिंह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष, डॉ. दीप्ति हाडा मीडिया प्रभारी, बाइसा अक्षिता हाड़ा सह मीडिया प्रभारी, बिंदू सिंह शहर अध्यक्ष, पूनम सिंह चौहान शहर उपाध्यक्ष, प्रियंका गौड़ को नगर मंत्री, मोहिनी सिंह नगर महामंत्री, प्रियंका सिंह चौहान मंत्री, प्रीति मंडलोई कोषाध्यक्ष, नेहा तोमर को नगर सचिव बनाया गया।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा आगामी 22 मई को निकलेगी
विगत दो वर्षों से महाराणा प्रताप जयंती को सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जाने की शुरुआत भी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा की गई है। इसी क्रम में यात्रा को किस प्रकार से भव्य बनाया जाए एवं क्षत्राणियों की उपस्थिति को बढ़ाया जाए इस हेतु भी सभी ने विचार विमर्श कर आगामी रुपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशल कुमारी परमार, नीरू सिंह, पीहू झाला एवं करणी सेना से मनजीत तोमर भी उपस्थित रही। बताया गया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ( वांकानेर) के बैनर तले विगत 38 वर्षों से निकलने वाली महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा आगामी 22 मई 2023 को बड़ा गणपति से निकलने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed