फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Khelo India in Indore from January 30, competitions will be held in eight cities

khelo India 2023: इंदौर में खेलो इंडिया खेलो 30 जनवरी से, प्रदेश के आठ शहरों में होंगी स्पर्धाएं

Sat, 21 Jan 2023 04:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Jan 2023 04:02 PM IST
सार

खेलो इंडिया गेम्स के लिए इंदौर में माहौल बनने लगा है। शहर में खेलो इंडिया को लेकर विभिन्न गतिविधियां हो रही हैं। स्कूलों और कॉलेजों में इसका प्रमोशन किया जा रहा है। शहर में प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Khelo India in Indore from January 30, competitions will be held in eight cities
30 जनवरी से इंदौर में शुरू होंगी खेल स्पर्धाएं - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

'खेलो इंडिया खेलो' की मेजबानी का मौका इस बार मध्य प्रदेश को मिला है। 30 जनवरी से स्पर्धाएं शुरू होंगी। इसमें भाग लेने के लिए देशभर से खिलाड़ी आएंगे। मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, मंडला, बालाघाट, खरगोन और जबलपुर में स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। पिछले साल हरियाणा में 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' आयोजित किए गए थे। इस साल वाटर स्पोर्ट्स भी इसमें शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


खेलो इंडिया गेम्स के लिए इंदौर में माहौल बनने लगा है। शहर में खेलो इंडिया को लेकर विभिन्न गतिविधियां हो रही हैं। स्कूलों और कॉलेजों में इसका प्रमोशन किया जा रहा है। शहर में प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए इंदौर पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन


इंदौर में 30 जनवरी से खेलों का महा-कुंभ प्रारंभ होगा। स्पर्धा को लेकर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में आने वाले सभी खिलाड़ी हमारे मेहमान हैं। इन सभी का इंदौर की परंपरा के अनुरूप स्वागत किया जाएगा।आयोजन की हर व्यवस्था के लिए अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आयोजन स्थल व खिलाड़ियों के आवास स्थल, होटलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आयोजन स्थल पर मेडिकल और फिजियोथेरेपिस्ट की टीमें रहेंगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड और एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों को वेलकम ड्रिंक दी जाएगी। इन स्थानों पर खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सभी आवास स्थलों एवं आयोजन स्थलों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जुटाई गई हैं। प्रदेश के आठ शहरों में 11 फरवरी तक स्पर्धाएं होंगी। स्पर्धा शुरू होने से पहले प्रदेश सरकार ने मशाल रैली का आयोजन किया था। इसके अलावा थीम सांग भी लांच हुआ। मशाल रैली प्रदेश के 52 जिलों से गुजर चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed