फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Karwa Chauth 2025: Indore markets will be buzzing with Karwa Chauth celebrations, with hotels and restaurants

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की इंदौर के बाजारों में धूम, देर तक खुले रहेंगे होटल-रेस्त्रां

Fri, 10 Oct 2025 07:21 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 10 Oct 2025 07:21 AM IST
सार

अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।इस बार इस त्यौहार पर उच्च चंद्र व कृतिका योग के साथ सिद्धि योग भी है। चंद्रोदय का समय रात 8.48 पर है। चंद्र दर्शन और पति को देखने के बाद महिलाएं व्रत छोड़ेंगी।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2025: Indore markets will be buzzing with Karwa Chauth celebrations, with hotels and restaurants
करवा चौथ पर्व की एक दिन पहले रही इंदौर में धूम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में करवा चौथ शुक्रवार को धूमधाम से मन रहा है। समाज के कई ग्रुप इसे सामूहिक रुप से मना रहे हैं। इस कारण शहर के कई होटलों में करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए  बुकिंग की गई है। वहीं शाम को पूजा के बाद महिलाएं अपने परिवार के साथ रेस्त्रां में भोजन करने जाती है। इस कारण रेस्त्रां में भी सीटें बुक की गई हैं।

विज्ञापन

 

Indore News: Indore News: अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव मंजूर, जेल से पेश किया कादरी ने जवाब

विज्ञापन

 

इस त्यौहार पर पति अपनी पत्नी को उपहार देते हैं। हर वर्ग के हिसाब से उपहार की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपयों में होती है। इस कारण गिफ्ट की छोटी दुकानों से लेकर सोने-चांदी के शोरुमों में विशेष तैयारियां की गई हैं। शहर के एमजी रोड पर तीन बड़े शोरुमों में आकर्षक सेल्फी जोन बनाए गए हैं। महिलाएं करवा चौथ पर दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। इस कारण शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस बार उच्च चंद्र व कृतिका योग के साथ सिद्धि योग भी है। चंद्रोदय का समय रात 8.48 पर है।  छलनी में चंद्रमा के दर्शन और पति को देखने के बाद महिलाएं व्रत छोड़ेंगी।

 

शहर में होंगे कई आयोजन

शहर में करवा चौथ पर महिला ग्रुपों ने कई आयोजन किए हैं। बिचौली मर्दाना के वैष्णव धाम मंदिर पर सामूहिक करवा चौथ महोत्सव सिंदूर का आयोजन किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जिसमें श्रेष्ण मेहंदी, श्रेष्ठ परिधान सहित अन्य श्रेणियों में पुरस्कार बांटे जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed