फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Kamal Nath reached Mhow, told the relatives of the deceased – the government should withdraw the FIR against

Indore News: कमल नाथ पहुंचे महू, मृतक के परिजनों से कहा- सरकार प्रभावितों के खिलाफ की एफआईआर वापस लें

Sat, 18 Mar 2023 11:49 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 Mar 2023 11:49 AM IST
सार

कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा ने विकास का काम नहीं किया। उसके पास केवल पुलिस, प्रशासन और पैसा बचा है। उसका गलत उपयोग वह कर रही है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब आदिवासियों पर अत्याचार नहीं होगा।

विज्ञापन
Kamal Nath reached Mhow, told the relatives of the deceased – the government should withdraw the FIR against
कमल नाथ पहुंचे महू - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

महू के गवली पलासिया में पुलिस की गोली से मारे गए युवक के घर शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुुख्यमंत्री कमल नाथ पहुंचे। वे परिजनों से मिले और कहा कि महू की घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैै। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार के साथ है। हमने विधानसभा में सवाल उठाया था कि प्रभावित परिवार के सदस्यों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया हैै। इसे वापस लेना चाहिए। गृह मंत्री ने एफआईआरर वापस लेने की बात कही है।

विज्ञापन

नाथ के दौरे के मद्देनजर जिला कांग्रेस ने महू के माधवपुरा में हैलीपेड बनाया था। सुबह 10 बजे कमल नाथ हैलीकाप्टर से गांव पहुंचे। यहां जिलाकांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, अंतर सिंह दरबार ने उनसे भेंट की और वे पुलिस की गोली से मृत भेरुलाल के परिजनों से मिलने माधवपुरा पहुंचे। उनके साथ विधायक बाला बच्चन, विजय लक्ष्मी साधौ, शोभा अेाझा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन

आदिवासियों  पर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार 

कमल नाथ ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा ने विकास का काम नहीं किया। उसके पास केवल पुलिस, प्रशासन और पैसा बचा है। उसका गलत उपयोग वह कर रही है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब आदिवासियों पर अत्याचार नहीं होगा। नाथ ने कहा कि अभी मध्य प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में पहले स्थान पर है। भेरुलाल के परिजनों से मिलने के बाद कमल नाथ मंडलेश्वर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वे यहां करंट लगने से हुई मृत युवती के परिजनों से मुलाकात करेंगे। हम आपको बता दें कि महू में एक युवती की मौत के बाद आदिवासी परिवारों ने आरोप लगाया कि युवती का रेप कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने यदूनंद पाटीदार के खिलाफ 302 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। युवती की मौत के बाद भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस को आंसू गैस के गोले के साथ फायरिंग भी करना पड़ी थी। इस दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed