फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jhabua: Illegal bungalow was built on five thousand square feet in Khajrana area of Indore, the corporation

Indore : इंदौर के खजराना क्षेत्र में पांच हजार वर्गफीट पर तान दिया था अवैध बंगला, निगम ने किया जमींदोज

Mon, 03 Mar 2025 06:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 03 Mar 2025 06:14 PM IST
सार

निगम की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर भवन मालिक को मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन निर्माणकर्ता ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस बल मौजूद होने के कारण मकान तोड़ने का काम नहीं रुका। अफसरों ने दो घंटे में मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया।

विज्ञापन
Jhabua: Illegal bungalow was built on five thousand square feet in Khajrana area of Indore, the corporation
अवैध निर्माण तोड़ा निगम ने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने मुहिम छेड़ रखी है। इसके अंतर्गत खजराना क्षेत्र में पांच हजार वर्गफीट क्षेत्रफल में बना अवैध बंगला सोमवार को तोड़ दिया गया। इस बंगले के निर्माण के लिए न नक्शा मंजूर किया गया था और न ही निगम जोन पर सूचना दी गई थी। दो माह पहले इसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने न तो निर्माण हटाया और न ही निर्माण को रोका।

विज्ञापन

 

इसके बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को मौके पर पहुंच कर भवन मालिक को मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन निर्माणकर्ता ने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस बल मौजूद होने के कारण मकान तोड़ने का काम नहीं रुका। अफसरों ने दो घंटे में मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया। अब अफसर अवैध निर्माण करने वाले से तोड़ने का शुल्क भी वसूलेंगे।

विज्ञापन

 

सड़क के लिए भी हटेंगे निर्माण

नगर निगम खजराना क्षेत्र में स्टार चौराहा से खजराना तक सड़क भी चौड़ी कर रहा है। इसका भूमिपूजन पिछले दिनों मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने किया था। इस सड़क की चौड़ाई की जद में भी पचास से ज्यादा निर्माण आ रहे है। इसके लिए भी नोटिस जारी हो चुके है। जल्दी ही निर्माण तोड़े जाएंगे। खजराना क्षेत्र में रात के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानदारों ने भी सड़क के बाहर अतिक्रमण कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed