फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Jairam Ramesh said – Sachin Pilot, Ashok Gehlot united, the journey will be successful in Rajasthan

Bharat Jodo Yatra: मंत्री बनने और बंगला बचाने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया गए भाजपा में, जयराम रमेश का खुलासा

Thu, 01 Dec 2022 01:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 01 Dec 2022 01:50 PM IST
सार

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री पद चाहिए था। साथ ही सफदरजंग वाला बंगला भी बचाना था। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा की सदस्यता ली। बाकी बातें बेकार हैं। 

विज्ञापन
Jairam Ramesh said – Sachin Pilot, Ashok Gehlot united, the journey will be successful in Rajasthan
पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मीडिया विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैबिनेट मंत्री बनना था। साथ ही दिल्ली में सफदरजंग वाला बंगला चाहिए था। इसी वजह से उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा में गए। बाकी बातें बेकार हैं। प्रधानमंत्री की नीयत और नीतियों के कारण देश टूटने की संभावना बढ़ रही है। राजनीतिक तानाशाही बढ़ रही है। इसके खिलाफ ही राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।  

विज्ञापन


जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा में पदयात्री के तौर पर शामिल हुए हैं। यात्रा गुरुवार को नजरपुर पहुंची। वहां जयराम रमेश और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में यात्रा को दबाने की कोशिश की गई है। इंदौर में यात्रा के बैनर हटाए गए। पुलिस अफसरों से बहस हुई। इसके बाद भी यात्रा सफल रही। इंदौर छोड़कर अन्य जिलों में सड़कों की हालत बहुत खराब है। भनोत ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स समिट पर जनता की कमाई खर्च कर रही है, लेकिन सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था ही ठीक से नहीं है। मध्यप्रदेश पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। आखिर वह पैसा कहां खर्च हो रहा है?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



4 दिसंबर को यात्रा पहुंचेगी राजस्थान
जयराम रमेश ने कहा कि चार दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।19 दिसंबर को अलवर में बड़ी आमसभा होगी। 24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। वहां चार-पांच दिन का विश्राम होगा। यात्रा में चल रहे कंटेनरों का रखरखाव किया जाएगा। उसके बाद भारत जोडो यात्रा उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब होते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। कोशिश है कि राहुल गांधी 26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराए।  


राजस्थान में सब ठीक है, यात्रा सफल होगी
जयराम रमेश ने यह भी कहा कि हमसे कई बार पूछा जा रहा है कि यात्रा राजस्थान में जाएगी तो क्या होगा? वहां सचिन पायलेट और अशोक गहलोत एकजुट है। राजस्थान में यात्रा सफल होगी। सचिन अभी अहमदाबाद में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भाजपा भ्रम फैलाती है। पूरे देश में कांग्रेस एकजुट है और इस यात्रा से युवा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed