{"_id":"69a3ed2e045cd206a5035399","slug":"israel-iran-war-indians-in-gulf-countries-us-iran-conflict-fake-news-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Iran War: युद्ध के समय हम फेक न्यूज से लड़ रहे, खाड़ी देशों में फंसे भारतीय बोले परिजन रातभर नहीं सोए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Israel-Iran War: युद्ध के समय हम फेक न्यूज से लड़ रहे, खाड़ी देशों में फंसे भारतीय बोले परिजन रातभर नहीं सोए
Sun, 01 Mar 2026 01:28 PM IST
Arjun Richhariya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Sun, 01 Mar 2026 01:28 PM IST
सार
Israel-Iran War: खाड़ी देशों में फंसे भारतीय बोले हर एक घंटे में परिजन हमें फोन कर रहे, कल से रातभर नींद नहीं आई।
विज्ञापन
दुबई के हालात पर समीर शर्मा से बातचीत।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच कई खाड़ी देशों पर भी हमले हुए हैं। यहां पर लाखों भारतीय हैं और सभी के परिजन चिंता कर रहे हैं। अमर उजाला ने खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों से बात की और जाना कि वहां पर कैसे हालात हैं। सभी ने कहा कि युद्ध के समय उन्हें सबसे अधिक परेशानी फेक न्यूज से हो रही है। हर घंटे परिजनों के फोन आ रहे हैं। वे रातभर सोए नहीं हैं और हम भी उनकी वजह से परेशान हो रहे हैं। इस तरह के हालातों में हमें कोई भी गलत जानकारी नहीं भेजना चाहिए। अधिकृत जानकारियों को ही साझा करना चाहिए।
एक दूसरे की मदद से कम हो रहा तनाव
इंदौर के स्टार्टअप मेंटर समीर शर्मा इस समय दुबई के नजदीक एक जगह पर अपने रिश्तेदार अमिताभ शर्मा के यहां रुके हैं। वे भी एयर कनेक्टिविटी रुक जाने की वजह से यहां पर फंसे हुए हैं। समीर ने कहा कि यहां पर हालात सामान्य हैं। धमाकों की आवाजें आती हैं लेकिन कहीं पर भी किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया है और सिर्फ मलबा ही सड़क या इमारतों पर गिर रहा है। समीर ने कहा कि मुझे लगातार यहां पर फोन आ रहे हैं और इंदौर, भोपाल समेत देश में सभी जगह लोग परेशान हैं। यहां पर प्रशासन ने सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम कर रखे हैं।
विज्ञापन
लोग रविवार का आनंद ले रहे
समीर ने कहा कि यहां पर शनिवार और रविवार अवकाश होता है। अधिकतर लोग घरों में ही हैं और अपने परिवारों के साथ में वीकेंड का आनंद ले रहे हैं। यहां पर डर या फिर घबराहट जैसी कोई स्थिति नहीं है लेकिन फेक न्यूज से हम बहुत परेशान हो रहे हैं। भारत से मैसेज आते हैं कि दुबई में बम फट गया तो हम भी डर जाते हैं बाद में पता चलता है कि फर्जी वीडियो है।
लोग रविवार का आनंद ले रहे
यहां के उद्यमी अमिताभ श्रीवास्तव ने कहा कि कल से धमाकों की आवाजें जरूरी आ रही हैं लेकिन सड़कों पर लोग बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। हम सब सुरक्षित हैं और अपने घरों में हैं। व्यापार प्रभावित होगा या बाद में क्या हालात होंगे इस पर अभी बहुत अधिक कयास लगाना सही नहीं है।