फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Iron trader stabbed and robbed of ten lakh rupees in Indore

Indore Crime: इंदौर में लोहा व्यापारी को चाकू मारे और लूट लिए दस लाख रुपए

Sun, 25 Dec 2022 11:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 25 Dec 2022 11:10 AM IST
सार

इंदौर में  एक लोहा व्यापारी से चार बदमाशों ने दस लाख  रुपए लूट लिए।  व्यापारी पर बदमाशों ने चाकू से हमला भी किया। रुपयों के अलावा बैग में रखा लैपटॉप भी बदमाश ले गए। 

विज्ञापन
Iron trader stabbed and robbed of ten lakh rupees in Indore
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

लूट की घटना नसिया रोड पर हुई। व्यापारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। माणिकबाग क्षेत्र निवासी शाहनवाज अशफाक खान की लोहे के चद्दर की दुकान है। रात को वे दुकान बंद कर छावनी की तरफ जा रहे थे। गुजराती कॉलेज के सामने से जब वे गुजरे तो चार बदमाशों ने अेावरटेक कर उनका रास्ता रोका। व्यापारी से बैग छिनने का प्रयास किया। शाहनवाज ने बैैग की पकड़ ढीली नहीं होने दी और बदमाशों का विरोध करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

इस बीच दो बदमाशों ने चाकू निकाल लिया। व्यापारी के सिर हाथ और गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। लहुलूहान हालत में सड़क पर गिराकर बदमाशों ने व्यापारी से बैग छिन लिया और भाग गए। राहगिरों ने व्यापारी के परिजनों को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

अब पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अस्पताल जाकर व्यापारी के बयान भी लिए है। व्यापारी के परिजनों का कहना है कि बैग में दस लाख रुपये के अलावा लैपटॉप और बिक्री का हिसाब रखा था। इस घटना को लेकर लोहा कारोबार से जुड़े कारोबारियों में रोष है,क्योंकि व्यस्त बाजार में इस तरह की घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। क्षेत्र में कई व्यापारी रोज बड़ा नकद लेकर बैंक या घरों में जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed