फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Investigation of ten wards of number two and three assembly, free treatment up to Rs 25 lakh

Indore: दो और तीन नंबर विधानसभा के दस वार्डों में लोगों की जांच, 25 लाख रुपये तक का होगा फ्री इलाज

Fri, 08 Sep 2023 05:34 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 08 Sep 2023 05:34 PM IST
सार

इस शिविर के लिए मेडिकल स्टाॅफ, पैरामेडिकल स्टाॅफ के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता स्वास्थ्य दूत बनकर रहवासियों से संपर्क करेंगे। सामान्य बीमारी के इलाज के अलावा हार्ट,न्यूरो, लंग्स, किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज भी शिविर में किया जाएगा।

विज्ञापन
Investigation of ten wards of number two and three assembly, free treatment up to Rs 25 lakh
शिविर की जानकारी देते कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चुनावी साल में इंदौर के दो विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य पर फोकस किया जा रहा है। क्षेत्र क्रमांक दो और तीन के पांच-पांच वार्डों में रहवासियों का घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इनमें से जो गंभीर बीमारी के मरीज मिलेंगे। उनका उपचार किया जाएगा। यदि किसी को आपरेशन की जरुरत होगी तो वह भी कराए जाएंगे।

विज्ञापन


भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह का शिविर मध्य प्रदेश में पहली बार लगाया जा रहा है। चाहे इलाज में हजार रुपये लगे या 25 लाख, मरीज को कुछ नहीं चुकाना होग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में इस तरह का प्रयोग इंदौर में किया जा रहा है।
विज्ञापन


वार्डों में जांच का काम 10 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को एक बड़ा शिविर लगेगा। जिसमें देश भर के डेढ़ सौ से ज्यादा डाक्टर भी  आएंगे और मरीजों का इलाज करेंगे। शिविर की तैयारियों में विधायक रमेश मेंदोला और आकाश विजयवर्गीय भी जुट गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार लोगों की टीम होगी तैयार

इस शिविर के लिए मेडिकल स्टाॅफ, पैरामेडिकल स्टाॅफ के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता स्वास्थ्य दूत बनकर रहवासियों से संपर्क करेंगे। सामान्य बीमारी के इलाज के अलावा हार्ट,न्यूरो, लंग्स, किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों का इलाज भी शिविर में किया जाएगा।


विजयवर्गीय ने कहा कि चार-चार लोगों की टीम दस वार्डों में जांच के लिए तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के लिए उन्होंने देशभर के 250 से ज्यादा डाक्टरों को पत्र लिखे थे, ज्यादातर ने आने की सहमति दी।

हेलीकाप्टर नहीं उड़ने से यात्रा में शामिल नहीं हो पाए

विजयवर्गीय को शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के लिए खंडवा के खकनार में जाना था। वे सुबह नौ बजे एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर नहीं उड़ पाय। इस कारण वे यात्रा में शामिल नहीं हो पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed