Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-zoo-underwater-tunnel-aquarium-project-fourth-tender-update

इंदौर: पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां, 35 करोड़ से तैयार हो रहा यह खास प्रोजेक्ट

Sun, 22 Nov 2026 07:39 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 22 Nov 2026 07:39 AM IST
सार

इंदौर चिड़ियाघर में 35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला 100 फीट लंबा अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम प्रोजेक्ट 2 साल से टेंडर में उलझा है। 3 बार टेंडर फेल होने के बाद चौथे टेंडर में मुंबई की 2 एजेंसियों ने रुचि दिखाई है, जिनकी तकनीकी बिड की जांच जारी है।

विज्ञापन
indore-zoo-underwater-tunnel-aquarium-project-fourth-tender-update
इंदौर के जू में देश का पहला 14-D वर्चुअल थिएटर भी शुरू हो चुका है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय यानी चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों को समुद्री दुनिया का नजारा दिखाने के लिए तैयार तेज हो गई है। अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम की योजना करीब 2 साल से टेंडर प्रक्रिया में उलझी हुई है, लेकिन जल्द ही इसे अंतिम रूप देने के प्रयास तेज हो गए हैं। करीब 35 करोड़ रुपए की लागत वाले इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम अब तक 3 बार टेंडर जारी कर चुका है, लेकिन हर बार कोई उपयुक्त एजेंसी नहीं मिल सकी। हाल ही में निगम ने चौथी बार टेंडर बुलाए हैं, जिसमें मुंबई की 2 एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। फिलहाल इन दोनों एजेंसियों की तकनीकी बिड का मूल्यांकन किया जा रहा है।
विज्ञापन


100 फीट लंबी टनल में दिखेगी समुद्री दुनिया
यह योजना शहर के पर्यटकों के लिए एक बड़े आकर्षण के रूप में तैयार की गई है। इसके तहत चिड़ियाघर परिसर में करीब 100 फीट लंबी अंडरवॉटर टनल बनाई जाना प्रस्तावित है। इस टनल के बनने के बाद दर्शक पानी के भीतर से गुजरते हुए अपने आसपास तैरती मछलियों को बेहद करीब से देख सकेंगे। इस एक्वेरियम टनल में समुद्री मछलियों के साथ ही नदी और तालाबों में पाई जाने वाली विभिन्न प्रजातियों की मछलियां भी रखी जाएंगी। इसके अलावा पर्यटकों के लिए टच पूल, वॉल माउंटेड एक्वेरियम और कई अन्य आकर्षक व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।
विज्ञापन


पहले की टेंडर प्रक्रियाओं में नहीं बन सकी बात
इस प्रोजेक्ट को लेकर पूर्व में जारी किए गए टेंडरों में कभी एजेंसियों ने रुचि नहीं ली, तो कभी शर्तों के कारण किसी का अंतिम रूप से चयन नहीं हो पाया। नगर निगम के कई अन्य कामों की तरह इस प्रोजेक्ट में भी शुरुआत में कॉन्ट्रैक्टरों की बेरुखी देखने को मिली। हालांकि अब चौथे टेंडर में 2 एजेंसियों के शामिल होने से निगम अधिकारियों को काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। अधिकारियों के अनुसार अभी केवल तकनीकी बिड का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें एजेंसियों की पात्रता और टेंडर की शर्तों के अनुरूप उनकी क्षमता का परीक्षण होगा। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और परिवारों के लिए बनेगा खास आकर्षण
चिड़ियाघर में अंडरवॉटर टनल एक्वेरियम बनने से यहां आने वाले लोगों को एक बिल्कुल अलग तरह का अनुभव मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर बच्चों और परिवारों के लिए यह स्थान आकर्षण का मुख्य केंद्र बन सकता है। टनल के भीतर से मछलियों को चारों ओर तैरते हुए देखने के साथ ही टच पूल के माध्यम से जलीय जीवों के बारे में करीब से जानने का अवसर भी मिलेगा। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए पहले 3 बार टेंडर प्रक्रिया की गई थी, लेकिन तब एजेंसी नहीं मिल सकी थी। अब चौथी बार में 2 एजेंसियों ने रुचि दिखाई है और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed