फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Youth of Indore said- will remove the evils of night culture and drugs, will bring awareness to stop c

Indore: इंदौर के युवा बोले-नाइट कल्चर और नशे की बुराइयों को दूर करेंगे, साइबर ठगी रोकने के लिए जागृति लाएंगे

Wed, 12 Feb 2025 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 12 Feb 2025 08:00 PM IST
सार

राष्ट्र चिंतन, आत्म चिंतन और नागरिक बोध विषय पर बात करते हुए अभिभाषक मृणाल पंत ने कहा कि गलती को स्वीकार करना नागरिक बोध का काम है। हमारे देश में हर नागरिक का अधिकार एक समान है। घटनाओं को इग्नोर करने की अपनी आदत पर हमें आत्म चिंतन करना चाहिए।

विज्ञापन
Indore: Youth of Indore said- will remove the evils of night culture and drugs, will bring awareness to stop c
अभ्यास मंडल की कार्यशाला में मृणाल पंत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित युवाओं की कार्यशाला युवा उड़ान में शामिल हुए युवाओं ने बुराइयों पर जीत का संकल्प लिया। इन युवाओं ने नाइट कल्चर और नशे की बुराइयों को शहर से दूर करने और साइबर ठगी रोकने के लिए जनता को जागृत करने का फैसला लिया है ।

विज्ञापन

अभ्यास मंडल के द्वारा आज युवाओं के लिए एक दिवसीय कार्यशाला युवा उड़ान के लिए रूप में आयोजित की गई। अभिनव कला समाज में आयोजित की गई इस कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रकवि सत्यनारायण सत्तन ने किया। 'मेरा शहर, शहर विकास में मेरी भूमिका' विषय पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शहर और देश की उन्नति के लिए यह जरूरी है कि युवा पीढ़ी ईमानदारी के साथ प्रयास करें। युवा पीढ़ी को आने वाली पीढ़ी और आने वाले युग की प्रगति का संकल्प लेना होगा। विकास की यात्रा नगर और मोहल्ले से शुरू होती है।

विज्ञापन

 

राष्ट्र चिंतन, आत्म चिंतन और नागरिक बोध विषय पर बात करते हुए अभिभाषक मृणाल पंत ने कहा कि गलती को स्वीकार करना नागरिक बोध का काम है। हमारे देश में हर नागरिक का अधिकार एक समान है। घटनाओं को इग्नोर करने की अपनी आदत पर हमें आत्म चिंतन करना चाहिए। यदि हम अपने हक के लिए खड़े नहीं हुए तो फिर से गुलाम हो जाएंगे। इस बार गुलाम अंग्रेजों के नहीं बल्कि अपनी ही सरकार के होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक अन्य सत्र में साइबर सिक्योरिटी और नशा मुक्ति विषय पर चर्चा की गई। इस चर्चा में इंदौर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह, डा राम गुलाम राजदान शामिल हुए। इस सत्र में सभी ने जहां साइबर सिक्योरिटी और ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक बनाए जाने पर जोर दिया तो वहीं दूसरी तरफ इंदौर में नशा मुक्ति का बड़ा अभियान चलाया जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

 

इस कार्यशाला के विभिन्न सत्रों का संचालन आदित्य सिंह, कुणाल भंवर ,बृजेंद्र सिंह धाकड़, मयंक शर्मा और ग्रीष्मा त्रिवेदी ने किया । इन सत्र में अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, अशोक कोठारी हरे राम वाजपाई, डॉ माला सिंह ठाकुर, स्वप्निल व्यास, वैशाली खरे,शफी शेख ने विषय प्रवर्तन किया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed