{"_id":"66ea6c559dbd486721054ca7","slug":"indore-young-man-shot-in-indore-was-waiting-in-ambush-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: इंदौर में युवक पर चलाई गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: इंदौर में युवक पर चलाई गोली, पारिवारिक विवाद की आशंका
Wed, 18 Sep 2024 11:38 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 18 Sep 2024 11:38 AM IST
सार
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने मेें जुटी है। आरोपी पहले से ही घात लगाए बैैठे थे। जैसे ही युवक आया। उस पर फायर कर दिया और फिर वाहन पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
इंदौर में युवक को गोली मारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के सुदामा नगर डी सेक्टर में एक युवक को गोली मारी दी गई। घटना बुधवार सुबह की है। युवक पर आरोपियों ने घात लगाकर हमला किया। गोली युवक को छूकर निकली। इस गोलीकांड के बाद युवक बेहोश हो गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलतेे ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों ने सरेआम एक युवक पर सुदामा नगर के गोपुर क्षेेत्र में गोली चला दी। इस घटना मेें पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। युवक का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाने मेें जुटी है। आरोपी पहले से ही घात लगाए बैैठे थे। जैसे ही युवक आया। उस पर फायर कर दिया और फिर वाहन पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
