फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Women Commission member visited Indore jail, found flaws

Indore: महिला आयोग सदस्य ने किया इंदौर की जेल का दौरा, खामियां मिली

Sun, 15 Jun 2025 06:17 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 15 Jun 2025 06:17 AM IST
सार

मीडिया से चर्चा के दौरान उनसे सोनम रघुंवशी और मुस्कान और से जुड़े सवाल किए। इस पर उन्होंने कहा कि सोनम और मुस्कान ने जिस तरह से हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया इस पर बोलने का कुछ फायदा नहीं है ।

विज्ञापन
Indore: Women Commission member visited Indore jail, found flaws
जेल का सदस्य ने किया दौरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की सेंट्रल जेल का दौरा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने किया। इस दौरान कई जगह पर उन्हें लापरवाही मिली। जेल में गंदगी काफी नजर अtई, इसके अलावा प्राथमिक इलाज को लेकर भी ज्यादा इंतजाम नहीं थे। उन्होंने जेल अधीक्षक को उसे ठीक करने के लिए निर्देश भी दिए। मजूमदार ने महिला कैदियों से भी बात की और जेल के अंदर किस तरह का वातावरण है उसके बारे में भी जानकारी ली। मीडिया से चर्चा के दौरान उनसे सोनम रघुंवशी और मुस्कान और से जुड़े सवाल किए। इस पर उन्होंने कहा कि सोनम और मुस्कान ने जिस तरह से हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया इस पर बोलने का कुछ फायदा नहीं है ।

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि हमने उज्जैन जेल का भी दौरा किया था और उज्जैन में जो तमाम तरह की सुविधा है,उन्हें देखा। महिलाओं को किस तरह का खाना जेल के अंदर दिया जा रहा है। उनके रहने की व्यवस्था किस तरह की है यह देखी। इंदौर और उज्जैन दोनों जेल में यह व्यवस्था काफी अच्छी है, लेकिन दोनों जेलों में निरीक्षण के दौरान कुछ खराबी भी नजर आई हैं उसको लेकर हमने जेल प्रशासन को लिखा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों जेल में 90% घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाएं जेल में है। इसमें हमें क्या कार्रवाई करना है, और यहां तक पहुंचने से पहले महिलाओं को रोक सके। उसके लिए क्या प्रयास करना चाहिए। इस पर मंथन जरुरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से देश भर में केंद्र खोलने वाले हैं जो शादी होने वाली है,जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया है , उनकी उन सेंटरों पर काउंसलिंग करवाएंगे। इससे कपल्स को भी आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed