Indore: महिला आयोग सदस्य ने किया इंदौर की जेल का दौरा, खामियां मिली
मीडिया से चर्चा के दौरान उनसे सोनम रघुंवशी और मुस्कान और से जुड़े सवाल किए। इस पर उन्होंने कहा कि सोनम और मुस्कान ने जिस तरह से हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया इस पर बोलने का कुछ फायदा नहीं है ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर की सेंट्रल जेल का दौरा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य अर्चना मजूमदार ने किया। इस दौरान कई जगह पर उन्हें लापरवाही मिली। जेल में गंदगी काफी नजर अtई, इसके अलावा प्राथमिक इलाज को लेकर भी ज्यादा इंतजाम नहीं थे। उन्होंने जेल अधीक्षक को उसे ठीक करने के लिए निर्देश भी दिए। मजूमदार ने महिला कैदियों से भी बात की और जेल के अंदर किस तरह का वातावरण है उसके बारे में भी जानकारी ली। मीडिया से चर्चा के दौरान उनसे सोनम रघुंवशी और मुस्कान और से जुड़े सवाल किए। इस पर उन्होंने कहा कि सोनम और मुस्कान ने जिस तरह से हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया इस पर बोलने का कुछ फायदा नहीं है ।
उन्होंने बताया कि हमने उज्जैन जेल का भी दौरा किया था और उज्जैन में जो तमाम तरह की सुविधा है,उन्हें देखा। महिलाओं को किस तरह का खाना जेल के अंदर दिया जा रहा है। उनके रहने की व्यवस्था किस तरह की है यह देखी। इंदौर और उज्जैन दोनों जेल में यह व्यवस्था काफी अच्छी है, लेकिन दोनों जेलों में निरीक्षण के दौरान कुछ खराबी भी नजर आई हैं उसको लेकर हमने जेल प्रशासन को लिखा है।
उन्होंने कहा कि दोनों जेल में 90% घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाएं जेल में है। इसमें हमें क्या कार्रवाई करना है, और यहां तक पहुंचने से पहले महिलाओं को रोक सके। उसके लिए क्या प्रयास करना चाहिए। इस पर मंथन जरुरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से देश भर में केंद्र खोलने वाले हैं जो शादी होने वाली है,जिनका रजिस्ट्रेशन हो गया है , उनकी उन सेंटरों पर काउंसलिंग करवाएंगे। इससे कपल्स को भी आसानी होगी।
