फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore woman exposed husband social media fake id adult chat angel

MP News: बीवी के हनीट्रैप में फंसा आशिक मिजाज पति, अश्लील चैट भी की, थाने पहुंचा मामला

Wed, 30 Nov 2022 04:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 30 Nov 2022 04:27 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अपने पति की करतूत उजागर करने के लिए एक महिला जासूस बन गई। फिर आगे क्या हुआ, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Indore woman exposed husband social media fake id adult chat angel
पत्नी ने थाने पहुंचकर दर्ज कराया केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में एक महिला अपने पति की करतूत उजागर करने के लिए जासूस बन गई। महिला ने फेक आईडी बनाकर अपने पति से पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की और जब पति ने अश्लील चैट करना शुरू कर दिया तो पुलिस को उसकी बेवफाई का सबूत दे दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पति की करतूत को उजागर करने वाली महिला ने बताया, साल 2007 में उसकी अरेंज मैरिज हुई थी। उसका पति उससे करीब 19 साल बड़ा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी में सरकारी नौकरी करता है। महिला का आरोप है, वह नशीली दवाईयां लेकर उसके साथ संबंध बनाता था, मना करने पर उसके साथ ज्यादती करता था। प्रताड़ना से तंग आकर महिला तीन साल पहले पति से अलग हो गई। दोनों का एक बेटा भी है, जो अपने पिता के साथ ही रहता है।
विज्ञापन


पति इंदौर एयरपोर्ट पर तैनात था...
महिला ने बताया कि पहले वह इंदौर एयरपोर्ट पर तैनात था, लेकिन दो साल पहले उसने अपना ट्रांसफर नागपुर करा लिया था। तब से वह नागपुर में ही रह रहा है। दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है। महिला को अपने पति के चरित्र पर शक था, इसलिए उसने पति की करतूत उजागर करने के लिए कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एंजल नाम से एक फेक आईडी बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फेक आईडी से महिला ने अपने पति को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। महिला के पति ने भी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली, जिसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर मैसेज में बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे दूसरी लड़की समझकर बातचीत शुरू कर दी और इस दौरान वह अश्लील चैट करने लगा। महिला का कहना है, उसके पति ने उसे कई अश्लील तस्वीरें भेजी हैं, जिसके स्क्रीनशॉट लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed