{"_id":"66182fbfcca7cd2f100b60f3","slug":"indore-woman-dies-in-lift-oxygen-not-given-after-operation-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: लिफ्ट में हो गई महिला की मौत, ऑपरेशन के बाद आक्सीजन नहीं लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: लिफ्ट में हो गई महिला की मौत, ऑपरेशन के बाद आक्सीजन नहीं लगाई
Fri, 12 Apr 2024 12:15 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:15 AM IST
सार
परिजनों ने आरोप लगाया कि शिफ्टिंग के दौरान भारती को सांसों में तकलीफ हो रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने ऑक्सीजन नहीं लगाई। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
अरविंदो अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के अरविंदो अस्पताल में एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। 2 अप्रैल को संगम नगर निवासी भारती यादव घर मे सीढ़ियों से गिर गई थी। इससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उसे अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टर साकेत जति और राहुल गर्ग की टीम ने गुरुवार को भारती का ऑपरेशन किया। ओटी से वार्ड में शिफ्ट करने के दौरान लिफ्ट में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि शिफ्टिंग के दौरान भारती को सांसों में तकलीफ हो रही थी, लेकिन डॉक्टरों ने ऑक्सीजन नहीं लगाई। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और धरने पर बैठ गए। पुलिस अफसरों द्वारा समझाए जाने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि कोई लापरवाही नहीं हुई है। महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने की आशंका अस्पताल ने जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
