{"_id":"6631ba932a9de580530b8c59","slug":"indore-with-pride-and-honour-government-is-formed-by-voting-students-took-out-voter-awareness-rally-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 'आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से', विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली में दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 'आन-बान और शान से, सरकार बने मतदान से', विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली में दिया संदेश
Wed, 01 May 2024 09:14 AM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 09:14 AM IST
सार
रैली में कुल 70 विद्यार्थी और कुछ शिक्षकों और सहायक को ने जोश के साथ भाग लिया। इसमें छात्रों और शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में रैली के माध्यम से जागरूक किया गया।
विज्ञापन
इंदौर में छात्रों ने मतदान के लिए जागरूकता के लिए रैली निकाली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले दो चरण में मतदान कम रहा है। अब तीसरे-चौथे चरण में मतदान बढ़ाने की हर तरफ कोशिश की जा रही है। इस मुहिम में छात्र-छात्रा भी पीछे नहीं हैं। गत दिवस विद्यार्थियों ने रैली निकालकर मतदान का संदेश दिया है।
बता दें कि ग्राम बवल्या खुर्द, इंदौर में माउंट इंडेक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता रैली निकाली। रैली में कुल 70 विद्यार्थी और कुछ शिक्षकों और सहायक को ने जोश के साथ भाग लिया। इसमें छात्रों और शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में रैली के माध्यम से जागरूक किया गया। इसमें पोस्टर के जरिए रहवासियों को मतदान के साथ लोकतंत्र में अपने अधिकारों के बारे में संदेश दिए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक गांवों के लोगों के घर पहुंचकर उन्हें मतदान करने का संकल्प भी दिलाया।
छात्रों ने जागरूकता बैनर के साथ छात्रों ने विद्यालय परिसर से रवाना हुए और गांव का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, अपनी ताकत को पहचान,चलो करें हम सब मतदान आदि नारे लगाकर शत प्रतिशत मतदान का संदेश भी दिया। शिक्षकों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मतदान संवैधानिक अधिकार है जो देश के नागरिक को प्राप्त है। मतदाता मतदान कर अच्छी सरकार चुनता है जिससे देश का विकास होता है। इसलिए जरूरी है कि हम सभी शत प्रतिशत मतदान करें।