फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore will make whole country aware against cybercrime

Indore News: पूरे देश को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करेगा इंदौर, एक मंच पर जुटेंगे एक्सपर्ट और इन्फ्लूएंसर

Mon, 23 Jan 2023 12:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 23 Jan 2023 12:33 PM IST
सार

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर में हुई अनूठी पहल, वीडियो, प्रजेंटेशन, ग्राफिक और वेब स्टोरी से बताएंगे जागरूक रहने के तरीके, देशभर में पहुंचेगा यह कंटेंट
 

विज्ञापन
Indore will make whole country aware against cybercrime
एक मंच पर एक्सपर्ट और इन्फ्लूएंसर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती के रूप में खड़े हो रहे साइबर क्राइम को रोकने का एकमात्र तरीका जागरूक रहना है। सरकार और प्रशासन लोगों को जितना जागरूक करते हैं अपराधी उतने ही नए तरीके तलाश लेते हैं। इसलिए जागरूकता से ही इन अपराधों से बता जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दुनिया के सबसे स्वच्छ शहर ने अब अपने शहरवासियों के साथ देशभर को साइबर क्राइम के खिलाफ जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। 
विज्ञापन


इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में साइबर मित्र टीम बनी है जो इस काम को संभालेगी। सोमवार को सिटी बस कार्यालय में इसका सेमिनार हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के साथ स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, आम नागरिक और साइबर क्राइम एक्सपर्ट मौजूद रहे। 
विज्ञापन


यह है रणनीति
अमर उजाला से बातचीत में इस अभियान के कोआर्डिनेटर एडवोकेट रोहित जैन ने  जरूरी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि सरकार और प्रशासन अपने स्तर पर लगातार वेब स्टोरी, ग्राफिक, फोटो आदि कंटेंट तैयार करवाएगा। यह कंटेंट उन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को दिया जाएगा जिनके देशभर में लाखों फॉलोअर्स हैं। उनके माध्यम से यह जरूरी जानकारियां देश और दुनिया तक पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर में मिसाल बनेगा इंदौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर को साइबर सेफ बनाने का इनिशेटिव है। इस जागरूकता अभियान के लिए एडवोकेट रोहित जैन, एडवोकेट प्रेरित सेन, सन्नी वाधवानी और साइबर एक्सपर्ट अक्षय कुमार ने सभी को एक मंच पर एकत्रित किया है। महापौर ने कहा की हम ऐसे फेस हैं जो पब्लिक के बीच में जा रहे हैं और छोटी से छोटी जानकारी पब्लिक में शेयर करते हैं लेकिन इसके लिए हमें जागरूक रहने की जरूरत है। महापौर ने कहा साइबर का रेसीडेंशियल रेग्युलर डिप्लोमा किया था। आज उस बात को बीस वर्ष हो गए हैं और साइबर से संबंधित गतिविधियां हो या अपराध दोनो में तेजी से इजाफा हुआ है। वर्तमान में सभी को अपडेट रहने की जरूरत है। इंदौर स्मार्ट सिटी है, देश में सबसे स्वच्छ शहर है लेकिन अब इंदौर को सेफ इंदौर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed