फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Wife who came to in-laws' house from Mumbai murdered by husband, revealed in PM report

Indore Crime News: मुंबई से ससुराल आई पत्नी की पति ने कर दी हत्या, पीएम रिपोर्ट से खुला राज

Sun, 03 Mar 2024 05:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 03 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

मिलिंद और नैना मुंबई में रहते हैं। मिलिंद नैना को इलाज के लिए इंदौर लाया था। मिलिंद कुछ दिन पहले इंदौर आया था और छह दिन पहले पत्नी को इंदौर बुला लिया। ससुराल में रहने के दौरान भी नैना का मिलिंद से मामूली बातों पर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Indore: Wife who came to in-laws' house from Mumbai murdered by husband, revealed in PM report
नैना की उसके पति ने ही कर दी हत्या। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के छत्रीपुरा क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी छह दिन पहले ही मुंबई से अपने ससुराल आई थी। पति ने दुपट्टे से उसका गला घोंटा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर निशान मिले और मौत की वजह दम घुटने की सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी पांच माह से मानसिक तौर पर बीमार थी और उसका इलाज भी चल रहा था। पति-पत्नी में अक्सर विवाद भी होता था। इस कारण पति ने दुपट्टे से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


बता दें कि छत्रीपुरा क्षेत्र में मिलिंद सौदे के माता-पिता रहते हैं। उसकी पत्नी नैना छह दिन पहले मुबंई से इंदौर आई थी। दोनों पति पत्नी चौथी मंजिल पर रुके थे। मिलिंद के माता-पिता दोपहर में बाहर गए थे। बेटा-बहू घर की चौथी मंजिल पर होने के कारण उन्होंने बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी थी। लौटकर आए तो घर पर उन्हें मिलिंद नहीं मिला। जब वे चौथी मंजिल पर पहुंचे तो नैना बिस्तर पर थी। उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी।
विज्ञापन


उसे निजी अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिलिंद का फोन भी बंद आ रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि मिलिंद पहली मंजिल से नीचे कूद कर घर के बाहर गया था। गिरने के कारण उसके पैर में चोट भी लगी। बाद में मिलिंद घर लौट आया। पड़ोसियों से कूदने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मिलिंद से पूछताछ की, लेकिन उसने हत्या करना नहीं कबूला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के लिए इंदौर बुलाया था
मिलिंद और नैना मुंबई में रहते हैं। वह नैना को इलाज के लिए इंदौर लाया था। मिलिंद कुछ दिन पहले इंदौर आया था और छह दिन पहले पत्नी को इंदौर बुला लिया। ससुराल में रहने के दौरान भी नैना का मिलिंद से मामूली बातों पर विवाद हुआ था। इसी वजह से उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed