फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore Wife of steel trader hangs himself in Indore, maternal relatives allege torture

Indore: स्टील कारोबारी की पत्नी ने गीजर के पाइप में लगाई फांसी, मायके वालों ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

Sun, 02 Oct 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 02 Oct 2022 10:18 AM IST
सार

इंदौर के लसूड़िया में एक स्टील कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अनबन थी, वहीं महिला लंबे समय से अवसाद में भी थी।

विज्ञापन
Indore Wife of steel trader hangs himself in Indore, maternal relatives allege torture
मृतका संगीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में एक स्टील कारोबारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से अवसाद में थी और उसका इलाज चल रहा था। वहीं मृतका संगीता के परिजनों का कहना है कि बेटी को दमाद प्रताड़ित कर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल लसूड़िया पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
गीजर के पाइप में लगाई फांसी
संगीता ने  आत्महत्या करने के लिए बाथरूम में लगे गीजर के पाइप में फंदा डाला और झूल गई। जब वह काफी देर तक बाथरूम के बाहर नहीं आई तो बेटा आवाज देने लगा। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर संगीता फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


20 साल पहले हुई थी शादी
संगीता और नितेश की 20 साल पहले शादी हुई थी, दोनों के बीच अन बन थी। पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमे संगीता ने तनाव से जुड़ी बातों का जिक्र किया है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रताड़ना का आरोप गलत है। पुलिस ने फिलहाल घटना स्थल सील कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed