{"_id":"682d51f4c8e7b4a8fe0af5fc","slug":"indore-weather-update-rain-cool-winds-likely-to-make-may-the-coldest-in-years-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather Update: दिनभर गर्मी और उमस, शाम को तेज बारिश ने दी ठंडक, बदलता रहेगा अभी मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather Update: दिनभर गर्मी और उमस, शाम को तेज बारिश ने दी ठंडक, बदलता रहेगा अभी मौसम
Wed, 21 May 2025 09:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 21 May 2025 09:42 PM IST
सार
Indore Weather Update: इंदौर में पिछले एक हफ्ते से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, लेकिन मौसम विभाग की मानें तो अब राहत मिलने वाली है। मंगलवार को तापमान में गिरावट आई और ठंडी हवाएं चलीं शाम को जमकर पानी बरसा।
विज्ञापन
शाम को हुई तेज बारिश
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में पिछले एक सप्ताह से गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आज भी सुबह से तेज धूप निकलने के बावजूद लोगों को दोपहर तक राहत नहीं मिली। उमस का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है, जिससे आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। हालांकि बुधवार को मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला जब बारिश हुई और ठंडी हवाओं ने कुछ राहत दी। शाम को तेज बारिश हुई और बादलों ने मौसम में ठंडक घोल दी। बुधवार को 2.2 डिग्री बढ़कर पारा 36.2 पर पहुंच गया और रात का पारा 0.5 डिग्री बढ़कर 26.3 पर आ गया। वहीं अधिकतम तापमान मंगलवार को 4 डिग्री गिरकर 34.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
अगले 10 दिन तक बादलों की मौजूदगी, मिलेगी राहत
भोपाल मौसम केंद्र ने प्रदेश के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले आठ से दस दिनों तक इंदौर सहित प्रदेश के अन्य शहरों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। इसी वजह से मई का महीना, जो कि सामान्यतः सबसे गर्म माना जाता है, इस बार अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। तापमान के 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना कम बताई गई है। वहीं जून की शुरुआत भी ठंडी रहेगी, क्योंकि इसी समय से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो जाती हैं।
मई बनेगा सबसे ठंडा महीना, तीखी गर्मी से राहत
इस साल मई का महीना पिछले कई वर्षों की तुलना में सबसे ठंडा साबित हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार तीखी गर्मी नहीं पड़ेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बादल, ठंडी हवाएं और हल्की बारिश मई और जून की शुरुआत को आरामदायक बना सकती हैं। शहरवासियों के लिए यह एक राहत भरी खबर है क्योंकि सामान्यतः मई महीने में लू और तेज तापमान के कारण जनजीवन प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ सिस्टम सक्रिय
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिविटी सक्रिय हैं। इनकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना भी जताई गई है। हालांकि बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में लू चलने की स्थिति बनी रह सकती है। यह मौसम प्रणाली पूरे प्रदेश में मौसम को प्रभावित कर रही है।