{"_id":"6852dbb88b5dfec7c803693f","slug":"indore-weather-news-monsoon-brings-relief-from-humidity-and-heat-in-indore-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Weather News: दिनभर उमस के बाद शाम को मिली राहत, बारिश ने मौसम में घोल दी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Weather News: दिनभर उमस के बाद शाम को मिली राहत, बारिश ने मौसम में घोल दी ठंडक
Wed, 18 Jun 2025 09:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:01 PM IST
सार
Indore Weather News: इंदौर में पारा गिरने से राहत मिली, शाम को बादल आए और लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई।
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लगातार पड़ रही गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। आज दिनभर गर्मी रही लेकिन शाम को बादल छाए और 7 बजे के बाद कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। इससे पारा गिरा और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला। इंदौर में आज दिन का पारा 0.8 डिग्री गिरकर 31.4 पर आ गया, वहीं रात का पारा 0.1 डिग्री कम होकर 24.2 पर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अब दो दिन में तेज बारिश की संभावना है।
Indore News: पुलिस ने कादरी पर घोषित किया दस हजार का इनाम, संपत्ति की भी होगी जांच
मानसून ने कवर किया पूरा प्रदेश
पिछले दो दिन में इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून पहुंच चुका है। अब सिर्फ भिंड ही ऐसा जिला है, जहां मानसून को दस्तक देना है। गुरुवार को इस जिले में भी मानसून पहुंच सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लगभग पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मानसून ने 35 जिलों में दस्तक दी। प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को आंधी-बारिश का दौर रहा।
विज्ञापन
औसत पारा दो डिग्री तक गिरा
आंधी-बारिश की वजह से दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। प्रदेश में औसत पारा दो डिग्री तक लुढ़क गया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि फिलहाल आंधी और बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव हैं। गुजरात क्षेत्र और पड़ोसी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इस वजह से अगले चार दिन तक पूरे मध्यप्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे में सवा 4 इंच पानी गिर सकता है।