फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather mausam thand cold winter january

Indore News: इस साल इंदौर में शीत लहर के आसार नहीं, जनवरी में भी पांच दिन के बाद ठंड गायब

Wed, 10 Jan 2024 05:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

जनवरी में पहले सप्ताह ठंड पड़ी लेकिन दूसरे सप्ताह में तापमान फिर सामान्य पर लौट आया। उत्तर भारत से चलने वाली हवाएं भी इस बार नदारद। 
 

विज्ञापन
indore weather mausam thand cold winter january
इंदौर में सुबह कोहरा और दिन में धूप निकल आती है। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इस साल शहर में शीतलहर के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले सप्ताह से तेज ठंड जरूर पड़ी है लेकिन शीत लहर बनी रहेगी इस तरह की उम्मीद कम ही है। पिछले साल की तुलना में भी इस साल जनवरी की रातें ज्यादा गर्म हैं। इस साल जनवरी के पहले हफ्ते में रात का तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस है। यह सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है। वहीं पिछले साल 2023 जनवरी में पहले हफ्ते में दिन का तापमान औसतन 22 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इस बार 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इसी तरह पिछले साल रात का औसतन तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि इस बार 15 डिग्री सेल्सियस यानी 6 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। 
विज्ञापन


उत्तर भारत से चलती है शीत लहर
उत्तर भारत से चलने वाली हवाओं से शहर में शीत लहर चलती है। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि हर साल की तरह इस साल उत्तर भारत से चलने वाली चुभन भरी शीतलहर गायब है। इसी वजह से शहर में अभी तक जोरदार ठंड cold नहीं पड़ी है। दो दिन से सुबह कोहरे के साथ ठिठुरन रहती है लेकिन दिन में असर कम हो जाता है। मंगलवार को दिन में हवा की रफ्तार 19 किमी प्रति घंटा थी। लेकिन अच्छी धूप होने के कारण ठंड सामान्य थी। अभी एक-दो दिन दिन-रात के तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान सुबह कुछ देर कोहरे के साथ ठिठुरन रहेगी।
विज्ञापन


दिसंबर में रूठी रही ठंड, जनवरी भी एेसा
इस सीजन में दिसंबर 2023 में ठंड पूरे महीने रूठी रही। मौसम विभाग ने जनवरी के पहले हफ्ते में ठंड के तेवर तीखे होने के आसार जताए थे लेकिन एेसा हो न सका। 4 जनवरी से ठंड पड़ी और मावठा भी गिरा। 5 जनवरी को दिन का तापमान हफ्ते में सबसे कम 18.3 डिग्री सेल्सियस पर आया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम था। 6 व 7 जनवरी को दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया लेकिन 8 जनवरी को मौसम ने फिर करवट ली और दिन का तापमान 26.3 डिग्री (सामान्य) पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed