फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather mausam imd temperature alert

Weather Indore: दो दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, इंदौर में पारा दस से कम पर अटका

Mon, 16 Dec 2024 11:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 16 Dec 2024 11:41 AM IST
सार

Indore News: मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में चल रही शीत लहर का असर इस सप्ताह कम होगा। 
 

विज्ञापन
indore weather mausam imd temperature alert
ठंड से बचाव के लिए आग तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। पिछले सात दिनों से लगातार शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है, जो आने वाले 48 घंटे तक जारी रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के 37 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिनमें से 9 जिलों में पेड़ों की पत्तियों पर बर्फ जमने की संभावना जताई गई है। इंदौर में रविवार को दिन का तापमान 26.7 और रात का तापमान 9.4 डिग्री रहा। इंदौर में पारा पिछले एक सप्ताह से दस डिग्री पर अटका हुआ है। 
विज्ञापन


स्कूलों का समय बदला
इंदौर और ग्वालियर में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से कर दिया गया है। पचमढ़ी और कल्याणपुर इस सीजन के सबसे ठंडे स्थान रहे हैं, जहां पारा 1 डिग्री तक गिर चुका है। भोपाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री और जबलपुर में 5 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे यहां शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


रातों में अधिक ठंड
इसी तरह शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और मंडला जैसे जिलों में शीतलहर और बर्फ जमने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, कटनी, डिंडौरी, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पिछले दो सालों की तुलना में भोपाल और इंदौर की सबसे ठंडी रातें दर्ज की गई हैं, जो इस बार दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही देखने को मिली हैं। आमतौर पर यह ठंड दूसरे पखवाड़े में होती थी, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर प्रदेश में अधिक महसूस हो रहा है। अगले 48 घंटे तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है, हालांकि उसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed