फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore weather imd mausam update today temperature forecast cold winter

Indore Weather: तेज सर्द हवाओं और गिरते तापमान ने बढ़ाई कंपकपी, मकर संक्रांति पर बरस सकती हैं बूंदें

Mon, 13 Jan 2025 07:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 13 Jan 2025 07:54 PM IST
सार

Indore Weather: उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। इंदौर में दिन-रात के तापमान में गिरावट जारी है, मकर संक्रांति पर बूंदाबांदी और बादलों के चलते पतंगबाजी पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
indore weather imd mausam update today temperature forecast cold winter
इंदौर में जबरदस्त ठंड। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में रविवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दिन में धूप रही लेकिन रात में जबरदस्त ठंड रही। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड ने जोर पकड़ लिया। दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे रविवार को दिन का तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले दिन के मुकाबले 4 डिग्री कम था। रात में भी ठिठुरन का असर बना रहा और तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, जिसकी विजिबिलिटी 1100 मीटर तक सीमित रही। बादलों की वजह से दिनभर कंपकपी महसूस हुई। सोमवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा और तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में ही दुबके रहने को मजबूर कर दिया। सोमवार को दिन का तापमान 19.5 रहा। 

विज्ञापन

संक्रांति पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मकर संक्रांति के दिन, यानी 15 जनवरी को, इंदौर और आसपास के इलाकों में बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे पतंगबाजी पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते और बदलाव की संभावना जताई है।

विज्ञापन

तेज सर्द हवाएं दोपहर में भी चल रही
इंदौर में पिछले चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी ने राहत दी थी, लेकिन रविवार को ठंड ने फिर से दस्तक दी। तेज सर्द हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। दिन में भी तेज हवाएं चल रही हैं। रात के तापमान में गिरावट के चलते कंपकपी और ठिठुरन बनी रही। जनवरी में अब तक पांच रातें ऐसी रही हैं, जब तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा। इस महीने का सबसे कम तापमान 7 जनवरी को 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का अनुमान है कि मकर संक्रांति के दौरान भी ठंड का असर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन इसी तरह का रहेगा मौसम
उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण रविवार को ठंड का असर और बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, इन हवाओं की रफ्तार 260 किमी प्रति घंटा तक पहुंची, जिससे दिन का तापमान और गिर गया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बर्फ पिघलने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ा है। वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और तेज हो सकती है, जिससे ठंड में और इजाफा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed