फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Voters increased in Indore, but not polling stations, candidates surprised by low turnout in two assem

Indore: इंदौर में वोटर बढ़े, लेकिन मतदान केंद्र नहीं, दो विधानसभा क्षेत्रों में कम मतदान से उम्मीदवार हैरान

Sun, 19 Nov 2023 10:27 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 19 Nov 2023 10:27 PM IST
सार

इंदौर जिले में  27 लाख मतदाता है। उनके लिए ढाई हजार मतदान केंद्र रखे गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी इतने ही मतदान केंद्र थे। चुनाव आयोग के निर्देश थे कि नए मतदान केंद्र न बढ़ाए जाए।

विज्ञापन
Indore: Voters increased in Indore, but not polling stations, candidates surprised by low turnout in two assem
धीमे मतदान के कारण भी कतारें लगी रही। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की 9 विधानसभा सीटों पर 20 लाख से ज्यादा वोटरों ने मतदान किया। पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में ढाई लाख वोट ज्यादा डाले गए, लेकिन बढ़े हुए वोटों का दबाव भी मतदान केंद्रों ने झेला,क्योकि इंदौर में वोटर बढ़ने के बावजूद मतदान केंद्र नहीं बढ़ाए गए।
विज्ञापन


इसका असर दो विधानसभा सीटों पर पड़ा। दो नंबर और पांच नंबर विधानसभा सीट पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे दोनो सीटों के उम्मीदवार हैरान है। उनका कहना है कि कई केंद्रों पर एक हजार से ज्यादा वोटर थे। इस कारण कतार लगी रही। लोग मतदान केंद्रों से वापस लौटे। इस वजह से मतदान प्रतिशत कम रहा। 
विज्ञापन


इंदौर जिले में कुल 27 लाख मतदाता है। उनके लिए ढाई हजार मतदान केंद्र रखे गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में भी इतने ही मतदान केंद्र थे। चुनाव आयोग के निर्देश थे कि नए मतदान केंद्र न बढ़ाए जाए। इंदौर में पिछले साल की तुलना में मतदाता संख्या में ढाई प्रतिशत इजाफा हुआ लेकिन बढ़े हुए वोटरों का दबाव कई बूथों पर झेलने में परेशानी आई। इस कारण नंदा नगर, वृंदावन काॅलोनी, रामबाग, सुखलिया ग्राम के कुछ बूथों पर एक हजार से ज्यादा वोटरों ने मतदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे समय केंद्रों पर मतदाता की भीड़ जुटी रही।  सबसे कम मतदान दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में हुअ। यहां के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला का कहना है कि दो नंबर में कुछ बूथों को दूसरे बूथों में समायोजित किया गया था। पूरे समय भीड़ रहने के कारण लोग मतदान केंद्रों से लौटते भी देखे गए।


पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया का इस बारे में कहना है कि आयोग का मतदान केंद्रों में कटौती नहीं करना चाहिए। मतदाता बढ़ने के हिसाब से केंद्र भी बढ़ाना चाहिए,क्योकि केंद्र के भीतर जाने के बाद एक मतदाता को दो से ढाई मिनट का समय लग रहा था। इससे मतदान की प्रक्रिया धीमी हो गई थी और दूसरे मतदाता को इतंजार करना पड़ा। मतदान बढ़ाने के लिए केंद्रों को बढ़ाना भी जरुरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed