Indore: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को इंदौर में,इंदौर-खंडवा रोड का काम देखेंगे
मंत्री गडकरी सुबह 9 बजे दिल्ली से इंदौर आएंगे। शाम को वे इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होंगे। गडकरी सालभर पहले इंदौर आए थे। तब भी उन्होंने पश्चिमी बायपास को अफसरों को निर्देश दिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को एक दिवसीय इंदौर यात्रा पर आ रहे है। वे इंदौर आने के बाद हेलीकाप्टर से इंदौर-अकोला रोड व इंदौर-खंडवा रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे पीथमपुर जाएंगे।
वहां नेट्रैक्स पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से लौटने के बाद गडकरी इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसरों की बैठक लेंगे और निर्माणाधीन कामों की समीक्षा करेंगे।
इंदौर में बनने वाली पश्चिमी बायपास और पूर्वी बायपास पर चल रहे ब्रिजों के निर्माण को लेकर भी अफसरों से चर्चा करेंगे। प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें प्रोजेक्टों की जानकारी दी जाएगी। इंदौर प्रवास के दौरान वे नाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए जा सकते है। इसके अलावा वे पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मिलने जा सकते है।
मंत्री गडकरी सुबह 9 बजे दिल्ली से इंदौर आएंगे। शाम को वे इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होंगे। गडकरी सालभर पहले इंदौर आए थे। तब भी उन्होंने पश्चिमी बायपास को अफसरों को निर्देश दिए थे। अफसरों ने जमीन अधिग्रहण को लेकर आ रही बाधा के बारे में उन्हें जानकारी दी थी।
