फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Two innocent girls died due to scorching in hot water kept for bathing

Indore: दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक हादसे में मौत, हादसे की वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Mon, 09 Jan 2023 05:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 05:57 PM IST
सार

इंदौर में गर्म पानी से झुलसीं दो बच्चियों ने दम तोड़ दिया। दोनों नहाने के लिए रखे गर्म पानी से झुलसी थीं। रविवार रात एमवाय हॉस्पिटल में दोनों की उपचार के दौरान मौत हुई है। 

विज्ञापन
Indore: Two innocent girls died due to scorching in hot water kept for bathing
MY hospital

विस्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो बच्चियों की मौत हो गई। खजराना और बाणगंगा इलाके में ये हादसे हुए हैं। दोनों अपने घर में नहाने के लिए रखे गर्म पानी से झुलस गई थीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पहले हादसा खजराना इलाके का है। बताया जाता है कि बच्ची की उम्र डेढ़ वर्ष है।  मूल रूप से हरदा के पास अजनाद के रहने वाले राजू लोंगरे ने बताया कि वे मकान निर्माण का काम करते हैं। कुछ साल पहले परिवार को लेकर इंदौर आ गए थे। सात जनवरी को उनकी पत्नी ने नहाने के लिए पानी गर्म किया था। इसके बाद उसे बाथरूम के पास बाहर की तरफ रख दिया। इस दौरान उनकी छोटी बेटी सोनिका खेलते हुए वहां आई और गर्म पानी के बर्तन में हाथ डालकर उसे उंडेल दिया। बच्ची को गंभीर हालत में झुलसने के चलते अस्पताल लेकर आया गया। यहां रविवार रात उसने दम तोड़ दिया। राजू के मुताबिक उनकी एक बेटा अंश और तीन बेटियां हैं। जिसमें सोनिका सबसे छोटी है। 
विज्ञापन


दूसरा हादसा बाणगंगा के भागिया इलाके का है। बताया जाता है कि यहां रहने वाले राजेश चौकसे की तीन वर्षीय बेटी लाव्या पांच जनवरी की सुबह जल गई थी। उसे भी उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां लाव्या ने भी रविवार देर रात दम तोड़ दिया। पिता राजेश के मुताबिक लाव्या अपने बड़े भाई दीपक (8) के साथ खेल रही थी। मां ने उसके लिए गर्म पानी की रॉड लगाई थी। रॉड निकालने के बाद वह बर्तन एक तरफ रखकर दूध गर्म करने किचन में चली गई थी। इस दौरान लाव्या ने दोनों हाथ बर्तन में डाल दिए। पीछे हटते ही पानी उसके ऊपर आ गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे थे। राजेश के मुताबिक वह मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं। करीब 12 साल पहले इंदौर आकर बस चुके हैं। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। लाव्या उनकी इकलौती बेटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed