फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Traders said - those selling goods on the footpath have ruined our business, wore black clothes in pro

Indore: व्यापारी बोले-फुटपाथ पर सामान बेचने वालों ने हमारा धंधा चौपट कर दिया, विरोध स्वरुप काले कपड़े पहने

Sat, 26 Oct 2024 02:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 26 Oct 2024 02:41 PM IST
सार

व्यापारियों ने कहा कि दीपावली के त्योहार के समय पांच दिन तक राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया जाता है। इससे ग्राहक हमारी दुकानों तक नहीं आते। वाहनों के सड़कों पर नहीं चलने से फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को और आजादी मिल जाती है।

विज्ञापन
Indore: Traders said - those selling goods on the footpath have ruined our business, wore black clothes in pro
व्यापारियों ने जताया विरोध - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में दीपावली त्यौहार के समय राजवाड़ा, क्लाथ मार्केट, जवाहर मार्ग सहित कई क्षेत्रों में फुटपाथों पर भी अस्थाई दुकानें लगाकर सामान बिक रहा है। इससे क्षेत्र के दुकानदार नाराज है। शनिवार को उन्होंने काले कपड़े पहन कर विरोध जताया। कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकानों के बाहर काली साडि़यां भी टांग दी।

विज्ञापन

 

विरोध जता रहे राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारी पुलिस अफसरों से मिले और अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार को दुकानदार टैक्स भरते है। जीएसटी चुकाते है। नगर निगम को प्राॅपर्टी टैक्स और सफाई का टैक्स चुकाते है,लेकिन हमारे बजाए सहुलियत फुटपाथ और सड़क पर सामान बेचने वालों को दी जा रही है। व्यापारी अक्षय जैन ने कहा कि वे हमारी दुकानों के सामने सामान बेचते है। ग्राहकों के आने की जगह नहीं बचती। लोग भी दुकानों तक आने के बजाए उनसे सामान खरीद लेते है।

विज्ञापन

 

 

इस कारण हमारा धंधा चौपट हो जाता है। काले कपड़े पहन कर आए व्यापारियों ने कहा कि फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को हम हटाने की कोशिश करते है तो वे मारपीट करने पर उतार आते है। दो दिन पहले एक व्यापारी के हाथ में राॅड मार दी गई। उसके हाथ में दस टांके आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नो पार्किंग जोन मत करो

व्यापारियों ने कहा कि दीपावली के त्योहार के समय पांच दिन तक राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया जाता है। इससे ग्राहक हमारी दुकानों तक नहीं आते। वाहनों के सड़कों पर नहीं चलने से फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को और आजादी मिल जाती है। व्यापारियों ने अफसरों से मांग करते हुए कहा कि त्यौहार के समय नो पार्किंग जोन मत करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed