फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-top-news-updates-upsc-student-death-weather

इंदौर की बड़ी खबरें: हॉस्टल में छात्रा की मौत से लेकर रवि-पुष्य के महामुहूर्त तक, जानिए शहर की 5 प्रमुख घटनाएं

Sun, 01 Nov 2026 04:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 01 Nov 2026 04:55 PM IST
सार

इंदौर में स्थापना दिवस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 70 साल के सफर को याद किया। वहीं हॉस्टल में यूपीएससी छात्रा की संदिग्ध मौत और खेल परिसर में छात्र के गिरने से मातम पसरा। दीपावली से पहले आज रवि-पुष्य नक्षत्र पर बाजार में रौनक रही। 

विज्ञापन
indore-top-news-updates-upsc-student-death-weather
इंदौर की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर सभागृह में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस का जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के 70 साल के विकास सफर और अपने बचपन के अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर: मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताई 70 साल पुराने संघर्ष की कहानी
विज्ञापन


इंदौर के भंवरकुआं स्थित एक हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा जूलिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने हॉस्टल संचालिका और एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर: फंदे पर लटकी मिली यूपीएससी की छात्रा, हॉस्टल संचालिका और युवक पर शक


इंदौर के अटल खेल परिसर में व्यायाम के दौरान 15 वर्षीय कनिष्क बोयक की अचानक गिरकर मौत हो गई। 10वीं का छात्र कनिष्क अपने भाई के साथ वार्मअप कर रहा था। भाई द्वारा सीपीआर देने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
पढ़ें पूरी खबर: 15 साल का कनिष्क खेल परिसर में गिरा, बड़े भाई ने सीपीआर दी, नहीं बचा सका

इंदौर सहित देशभर में दीपावली से पूर्व 1 नवंबर को 22 घंटे का रवि-पुष्य नक्षत्र रहेगा। सर्वार्थसिद्धि व राजयोग के संयोग में सोना, चांदी, वाहन व प्रॉपर्टी खरीदारी के लिए यह महामुहूर्त अत्यंत शुभ और समृद्धिदायक रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर: दीपावली से पहले आज रवि-पुष्य का दुर्लभ संगम, बाजारों में उमड़ेगी भीड़, देखें खरीदारी के मुहूर्त

इंदौर में नवंबर माह से गुलाबी ठंड का असर दिखने लगेगा। मौसम में बदलाव के साथ दिन और रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह की धूप में भी अब पहले जैसी चुभन नहीं रही।
पढ़ें पूरी खबर: इंदौर का मौसम कैसा है? अब बढ़ेगी ठंड, रात का तापमान भी चार डिग्री लुढ़का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed