फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: This time the weather cooperated, Hapus blossomed on the shores of Konkan.

Indore:इस बार मौसम ने दिया साथ, कोंकण के तटों पर हापुस की बहार

Sat, 18 May 2024 01:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 18 May 2024 01:44 PM IST
सार

रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर इंदौर आए है। पहले दिन अंदाजन तकरीबन 12 हजार दर्जन आम खरीदे गए। एक ही जगह हापुस आम की अलग-अलग किस्में इंदौरवासियों को भी प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
Indore: This time the weather cooperated, Hapus blossomed on the shores of Konkan.
इंदौर के मेंगो जत्रा में हापुस आम खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल बेमौसम बाारिश ने फलों के राजा हापुस आम का जायका बिगाड़ दिया था। उत्पादन अाधा हो गया था। इस बार मौसम ने साध दिया और कोंकण के तटों पर हापुस आमों की बहार आई हुई है। मेंगो जत्रा मेें आए कोंकण के किसान बताते है कि इस बार उत्पादन अच्छा है। इस कारण हापुस आम भी सस्ता है।

विज्ञापन

मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मेंगो जत्रा में सुबह से लेकर शाम तक हापुस आम के शौकिन आम का स्वाद चखने के लिए उमड़ रहे है। आयोजक सुधीर दांडेकर व राजेश शाह ने बताया कि जत्रा में करीब 23 से अधिक आम उत्पादकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर इंदौर आए है। पहले दिन अंदाजन तकरीबन 12 हजार दर्जन आम खरीदे गए। एक ही जगह हापुस आम की अलग-अलग किस्में इंदौरवासियों को भी प्रभावित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केसरिया और खुुशबूदार होता हैै हापुस

हापुस आम कोंकण के देवगढ़ और रत्नागिरी क्षेत्र मे ही पाया जाता है, विशेष रूप से अपने ख़ूबसूरत आकार और मीठे स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।हापुस आम सबसे स्वादिष्ट होता है। इसका रंग केसरियां होता है और आम खुशबूदार होता है।


यह आम अपने विशेष स्वाद, मिठास के लिए प्रसिद्ध है। इसका रंग और गंध भी अन्य आमों से अलग होता है। यह आम स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होता है। इसका चमकदार रंग और भारी फल भी इसे अन्य आमों से अलग बनाता है। हापुस आम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके सेवन से ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है।

गुठलियां ले जा रहा वन विभाग

जत्रा में संस्था ने नाम मात्र के शुल्क पर हापुस आम के चखने की व्यवस्था की है। शुक्रवार को छह सौ आम लोगों ने खाए। हापुस की जो गुठलियां बच रही है। वह वन विभाग को सौंपी जा रही है ताकि वे उसकी गुठलियों से हापुस आम के पौधे तैयार कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed