फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: This time in the winter schedule, there will be direct flights from Indore to six cities, Goa and Navi

Indore News: विंटर शेड्यूल में इस बार इंदौर से छह शहरों के लिए उड़ानें,गोवा और नवी मुंबई जुड़ेंगे इंदौर से

Fri, 03 Oct 2025 02:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 03 Oct 2025 02:02 PM IST
सार

इंदौर से नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में इस नए एयरपोर्ट से आसानी होगी। कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें नवी मुंबई एयरपोर्ट से संचालित होंगी। इसके अलावा 26 अक्टूबर से गोवा के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस नई उड़ान शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन
Indore: This time in the winter schedule, there will be direct flights from Indore to six cities, Goa and Navi
इंदौर एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 26 अक्टूबर से 28 मार्च विंटर शेड्यूल लागू हो रहा है। इस दौरान इंदौर से छह शहरों के लिए नई उड़ान शुरू होने जा रही है। इंदौर से मुंबई के लिए कई उड़ानें हैं, लेकिन एक नई उड़ाने 8 अक्टूबर के बाद नवी मुंबई के लिए शुरू होंगी। नवी मुबंई में नया इंटरनेश्नल एयरपोर्ट तैयार हो चुका है। जल्दी ही वहां से उड़ानों का संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: हिन्दू बनकर दोस्ती की, रेप के बाद वीडियो बनाए और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया

विज्ञापन



इंदौर से नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट लेने में इस नए एयरपोर्ट से आसानी होगी। कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें नवी मुंबई एयरपोर्ट से संचालित होगी। इसके अलावा 26 अक्टूबर से गोवा के लिए भी एयर इंडिया एक्सप्रेस नई उड़ान शुरू करने जा रहा है। इंदौर से गोवा के लिए इंडिगो भी एक उड़ान संचालित करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा इंदौर से रीवा के लिए के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होगी। रीवा के लिए पहली बार इंदौर से उड़ान शुरू होगी। पहले बंद हो चुकी नासिक, जम्मू, उदयपुर उड़ान भी शुरू हो सकती है। एयरलाइंस डायरेक्टर विंटर शेड्यूल के दौरान नई उड़ान शुरू करने के लिए जनरल आफ सिविल एविएशन के साथ एयरपोर्ट प्रबंधन से भी अनुमति लेता है।

 

नवी मुंबई और रीवा की उड़ान की अनुमति की प्रक्रिया एयरलाइंस कंपनियों ने की थी। दोनों नई उड़ानों के लिए दोनों एयरपोर्ट से अनुमति मिल चुकी है। जोधपुर, उदयपुर, जम्मू और नासिक के लिए फ्लाइट्स की घोषणा के साथ बुकिंग भी शुरू कर हो चुकी है। फिलहाल नवी मुंबई और रीवा के लिए बुकिंग शुरू नहीं हुई है। ट्राई के चेयरमेन हमेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि विंटर सीजन में पर्यटक इंदौर से बाहर जाते है और इंदौर भी आते है। इस कारण उड़ानों को अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।   

 

आपको बता दें कि इंदौर से फिलहाल 84 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इंदौर से सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलरु शहर के लिए है। अक्टूबर में इंदौर से गोवा के लिए भी नई उड़ान शुरू होगी। फिलहाल इंदौर से अंतर्राष्ट्री उड़ान सिर्फ एक ही संचालित होती है। इंदौर से शारजाह के एक फ्लाइट है।

 

इंदौर से रवाना हुई हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन

रेल विभाग ने इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। शुक्रवार को यह ट्रेन इंदौर स्टेशन के लिए रवाना हुई। त्यौहार होने के कारण पहली ट्रेन में यात्री संख्या भरपूर रही। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन 30 अक्टूबर नंवबर तक चलेगी। दीपावली के समय इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की डिमांड काफी रहती है। इसे देखते हुए स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया है। ट्रेन शुक्रवार को पांच बजे इंदौर से रवाना हुई, जो दिल्ली सुबह पांच बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed