फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: There was a queue in Mahalakshmi temple of Indore throughout the night, people along with their famili

Indore: रातभर इंदौर के महालक्ष्मी मंदिर में लगी कतार,परिवार सहित दर्शन के लिए आए लोग

Fri, 01 Nov 2024 09:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 01 Nov 2024 09:37 AM IST
सार

31अक्टूबर को अमावस्या लग चुकी थी। इस कारण मंदिर में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई गई। मंदिर पौने दो सौ साल पुराना है। होलकर राज परिवार ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। दीपावली पर राजपरिवार के लोग यहां पूजा करते थे।

विज्ञापन
Indore: There was a queue in Mahalakshmi temple of Indore throughout the night, people along with their famili
महालक्ष्मी मंदिर में दीपावाली पर भक्तों की भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर में दीपावाली पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। तड़के बजे तक मंदिर में कतार लगी रही। कुछ देर के लिए मंदिर बंद हुआ।फिर मात के श्रृंगार के बाद सुबह चार बजे फिर भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया गया। तब तक मंदिर में दर्शनों के लिए 300 मीटर से ज्यादा लंबी कतार लग चुकी थी।

विज्ञापन

 

राजवाड़ा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में इंदौरवासी दीपावाली के दिन और दूसरे दिन दर्शन को काफी महत्व है। हजारों भक्त यहां आते है। खासकर मराठीभाषी परिवार परंपरगात परिधानों के साथ परिवार सहित दर्शन करने आते है।

विज्ञापन




गुरुवार रात को माता के दर्शन के लिए लोग प्रसाद, चुनरी और साड़ी व अन्य सामग्री लाए थे। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था और 56 भोग भी लगा था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर में बेरिकेड लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

मंदिर के पुजारी ने बताया कि 31 अक्टूबर को अमावस्या लग चुकी थी। इस कारण मंदिर में दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई गई। मंदिर पौने दो सौ साल पुराना है। होलकर राज परिवार ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। दीपावली पर राजपरिवार के लोग यहां पूजा करते थे। इसके बाद शहर का व्यापारी वर्ग व अन्य लोग यहां पूजन के लिए आते थे।

 

सुबह चार बजे से आ गए थे भक्त

 

मंदिर में दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह चार बजे से कतार लगना शुरू हो गई थी। सुबह के श्रृंगार के बाद मंदिर के पट खुले तो लोग दर्शन करने आने लगे। सुबह 9 बजे तक मंदिर में एक जैसी कतार लगी रही। भक्त इस मंदिर में धन संपदा की देवी से सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते है और मनोकामना पूर्ण होने पर माता को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाकर जाते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed