फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The heat intensifies in Indore, with temperatures exceeding 35 degrees.

Indore News: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज धूप से इंदौर में बढ़ी तपन

Fri, 06 Mar 2026 11:32 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 06 Mar 2026 11:32 AM IST
सार

मार्च की शुरुआत के साथ ही इंदौर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों में तापमान तेजी से बढ़ा है और दिन में तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Indore: The heat intensifies in Indore, with temperatures exceeding 35 degrees.
अब इंदौर में तेज धूप पड़ने लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में बीते दो दिनों से गर्मी के तेवर तेज हो गए हैं। दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है, हालांकि, रात का तापमान सामान्य से थोड़ा कम होने के कारण कुछ राहत मिल रही है। आमतौर पर इंदौर में मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचता है, लेकिन इस बार महीने की शुरुआत में ही पारा 36.2 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक था। 

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह तक तेज धूप बनी रह सकती है, जबकि हवा की गति सामान्य रहने का अनुमान है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा, यह गुरुवार 35.1 डिग्री सेल्सियस से 1.1 डिग्री अधिक रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं, बीती का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन


धुलेंडी के जश्न के दौरान भी इस बार शहरवासियों को गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, रविवार को आने वाली रंगपंचमी पर भी तेज गर्मी महसूस होने की संभावना है। हालांकि रात के समय तापमान थोड़ा कम होने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान साफ होने से चढ़ा पारा
मौसम विभाग के अनुसार सामान्य तौर पर मार्च के अंतिम सप्ताह तक तापमान तेजी से बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है, लेकिन इस बार पहले ही सप्ताह में पारा इसके पार पहुंच चुका है। प्रदेश में फिलहाल कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप पड़ रही है। इसी वजह से मार्च के शुरुआती दिनों में ही गर्मी के तेवर तीखे नजर आने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed