Indore:थिनर से भरे टैंकर में लगी आग से फैक्टरी भी जली, दूर से दिखाई दे रहा था धुआं
आग लगते ही कर्मचारी परिसर से भाग गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके आने से पहले फैक्टरी और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थिनर ने तेजी से आग पकड ली। आग का धुआं चार किलो मीटर दूर से आसमान में दिखाई दे रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में थिनर से भरे टैंकर में बुधवार शाम आग लग गई। आग के कारण क्षेत्र की एक फैक्ट्ररी भी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। फैक्टरी में थिनर बनाया जाता था, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे।
बुधवार शाम को फैक्टरी में टैंकर खड़ा था। जिसमें थिनर भरा था। शाम को अचानक टैंकर में आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी टैंकर की आग पर काबू नहीं पा सके और कुछ ही देर बाद फैक्टरी भी आग की चपेट में आ गई।
परिसर में जगह जगह थिनर रखा था, जो तेजी से जलने लगा। आग लगते ही कर्मचारी परिसर से भाग गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके आने से पहले फैक्टरी और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थिनर ने तेजी से आग पकड ली। आग का धुआं चार किलो मीटर दूर से आसमान में दिखाई दे रहा था।
आग कैसे लगी,इसकी वजह पता नहीं चल पाई। ज्वलनशील पदार्थ होने के बावजूद फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं थे। थिनर का उपयोग कलर पेंट से जुड़े कामों में ज्यादा होता है।
बंद जगह पर इसके जलने से काफी धुआं उठता है और विस्फोट का खतरा भी रहता है। आग लगने के कारण परिसर के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस कारण यातायात भी बाधित हो गया था। जिसे पुलिस जवानों ने बहाल कराया। फैक्टरी में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में काबू पाया।
