फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: The factory also burned due to the fire in a tanker filled with thinner, smoke was visible from a dist

Indore:थिनर से भरे टैंकर में लगी आग से फैक्टरी भी जली, दूर से दिखाई दे रहा था धुआं

Wed, 08 Jan 2025 07:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 08 Jan 2025 07:08 PM IST
सार

आग लगते ही कर्मचारी परिसर से भाग गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके आने से पहले फैक्टरी और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थिनर ने तेजी से आग पकड ली। आग का धुआं चार किलो मीटर दूर से आसमान में दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
Indore: The factory also burned due to the fire in a tanker filled with thinner, smoke was visible from a dist
थिनर से भरे टैंकर व फैक्टरी में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र में थिनर से भरे टैंकर में बुधवार शाम आग लग गई। आग के कारण क्षेत्र की एक फैक्ट्ररी भी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। फैक्टरी में थिनर बनाया जाता था, लेकिन वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। 

विज्ञापन

बुधवार शाम को फैक्टरी में टैंकर खड़ा था। जिसमें थिनर भरा था। शाम को अचानक टैंकर में आग लग गई। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी टैंकर की आग पर काबू नहीं पा सके और कुछ ही देर बाद फैक्टरी भी आग की चपेट में आ गई।

विज्ञापन

परिसर में जगह जगह थिनर रखा था, जो तेजी से जलने लगा। आग लगते ही कर्मचारी परिसर से भाग गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। उसके आने से पहले फैक्टरी और टैंकर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। थिनर ने तेजी से आग पकड ली। आग का धुआं चार किलो मीटर दूर से आसमान में दिखाई दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आग कैसे लगी,इसकी वजह पता नहीं चल पाई। ज्वलनशील पदार्थ होने के बावजूद फैक्टरी में आग बुझाने के इंतजाम भी नहीं थे। थिनर का उपयोग कलर पेंट से जुड़े कामों में ज्यादा होता है।


बंद जगह पर इसके जलने से काफी धुआं उठता है और विस्फोट का खतरा भी रहता है। आग लगने के कारण परिसर के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। इस कारण यातायात भी बाधित हो गया था। जिसे पुलिस जवानों ने बहाल कराया। फैक्टरी में लगी आग को फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में काबू पाया। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed